पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बाढ़ प्रभावित छात्रों को उनके खोए हुए दस्तावेज की डुप्लीकेट कॉपी निशुल्क देने का निर्णय लिया गया है।

हाल में ही वेस्ट बंगाल में आई बाढ़ से भारी तादाद में लोग प्रभावित हुए थे और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। इस आपदा के समय कई स्टूडेंस के जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी नष्ट हो गए। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बाढ़ प्रभावित छात्रों को उनके खोए हुए दस्तावेज की डुप्लीकेट कॉपी निशुल्क देने का फैसला किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया गया है। इच्छुक आधिकारक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें नोटिस को चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए नोटिस को चेक किया जा सकता है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होपेजपर ‘नोटिस’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब छात्र संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्रों के सामने नोटिस खुल जाएगा।
- अब स्टूडेट्स नोटिस को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
अपने खोए हुए प्रमाणपत्रों की कॉपी पाने हेतु स्टूडेंट्स को अपने संस्थान के प्रमुख के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ, प्रधानाचार्य को यह प्रमाणित करना होगा कि छात्र ने अपने मूल दस्तावेज बाढ़ या भूस्खलन के कारण खो दिए हैं या नष्ट हो गए हैं।
कौन से डॉक्यूमेंट्स?
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate)
- एडमिट कार्ड (Admit Card)
- मार्कशीट (Marksheet)
- पास सर्टिफिकेट (Pass Certificate)
जारी किए गए नोटिस में काउंसिल ने साफ किया है, “यह अधिसूचना पूरी तरह से मानवीय आधार पर बाढ़ प्रभावित लोगों के हित में जारी की गई है”