फेफड़ों में फंसे प्रदूषण के कणों को निकालने के लिए रोज रात में करें 15 मिनट का ये उपाय, सांस नली में फंसा सारा कचरा हो जाएगा साफ

Spread the love

Remedies To Get Rid From Delhi Pollution: दिल्ली एनसीआर की जहरीली हवा में सांस लेने वालों को रोज रात में 15 मिनट ये काम जरूर कर लेना चाहिए। इससे सांस लेने में हो रही तकलीफ में राहत मिलेगी।

दिल्ली के प्रदूषण से बचने का आसान उपाय

दिनभर प्रदूषण में सांस लेने फेफड़ों को सबसे बड़ा नुकसान हो रहा है। सांस नली में प्रदूषण के छोटे-छोटे कण जमा हो रहे हैं। अगर आप भी घर से बाहर निकलते हैं और प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर हैं तो इससे बचने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले 15 मिनट के लिए ये काम जरूर कर लें। आपको क्या करना है एक स्टीमर लें या किसी पैन में पानी गर्म कर लें। अब रोजाना रात में सोने से पहले 15 मिनट भाप जरूर लें। इससे बंद नाक खुल जाएगी, सर्दी जुकाम में फायदा होगा, सूजन कम होगी और प्रदूषण का असर भी बेअसर होगा।

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को वायु प्रदूषण से बचना है तो N95 मास्क पहनकर बाहर निकलना चाहिए। घर के अंदर रह रहे हैं तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल जरूर करें। खासतौर से अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं तो एयर प्यूरीफायर चलाकर रखें। घर में हवा को साफ करने वाले और ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधे रखें। सुबह शाम घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। इस समय प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा होता है। खाने में विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो। खाने में गुड़, सौंठ, अदरक, कच्ची हल्दी, दालचीनी, लहसुन और गर्म चीजों का उपयोग करें। रोजाना थोड़ा देर योग या घर के अंदर एक्सरसाइज जरूर करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *