Love Rashifal 19 November 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों के प्रेम संबंधों में आज अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलेंगी। कहीं आकर्षण बढ़ेगा, कहीं गलतफहमियां दूर होंगी, तो कहीं रिश्तों को नया मोड़ मिलेगा। जानिए किस राशि पर किस्मत मेहरबान हो रही है और किसे संभलकर चलने की सलाह है।

Love Rashifal 19 November 2025: ज्योतिषी चिराग दारूवाला के मुताबिक, आज 19 नवंबर 2025 का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का समय रोमांटिक सरप्राइज से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानेंगे कि आज किन राशियों की प्रेम कहानी आगे बढ़ेगी और किन लोगों को अपने पार्टनर के साथ संभलकर रहना चाहिए। जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का लव लाइफ भविष्यफल कैसा रहेगा।
मेष: रिश्तों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव
गणेशजी कहते हैं कि आपकी कूल पर्सनालिटी और प्यार भरी बातें आपके दिलबर को दीवाना कर देंगी बस बहस में न पड़ें। धोखे और धोखाधड़ी से सावधान रहें। यह आपके जीवन का एक ऐसा चरण है जब आपका ध्यान निजी जीवन से हटकर स्वयं पर भी होगा। आज आप खुद के लिए कुछ स्पेशल करेंगे जैसे अपने शौक को पूरा करना या अपने किसी खास से मुलाकात। भावनात्मक उतार-चढाव आज आपके कार्ड में है। कोई समस्या है तो प्रियतम से सम्पर्क करें क्योंकि प्यार हर जख्म को भर देगा।
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक : 10
वृषभ: लव लाइफ में संतुष्टि और सरप्राइज
गणेशजी कहते हैं कि लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है। अचानक आई घरेलू मुसीबतें से आपको कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आज सब कुछ आपके मुताबिक हो रहा है और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। आप किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनेंगे और लोगों से घुलने मिलेंगे। किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। आपका सोलमेट पूरी तरह से समर्पित है और उसकी यही भावना आपको बेहद पसंद है।
ᅠ
भाग्यशाली रंग : भूरा
भाग्यशाली अंक : 5
मिथुन: रोमांस में चुनौतियां और अकेलापन
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है जहाँ रोमांस में समस्याएं आने के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय गुजरेंगे। मूड उदास है तो अपने दोस्तों और भाई बहन के साथ घूमें-फिरें और सब कुछ भूल कर नयी शुरुआत करें। आज आपका ध्यान व्यावसायिक जीवन पर केंद्रित रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने स्वीटू से दूर हो सकते है लेकिन दिनभर के कामों के बाद तारों की छाँव में साथ में डिनर करने से आप दोनों को अच्छा महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक : 15
कर्क: भरोसे से मजबूत होंगे रिश्ते
गणेशजी कहते हैं कि आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। आँख मूँदकर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं। दुर्घटना या कोई हानि आपको परेशान करेंगी। जीवन की बोरियत को दूर करने के लिए आज कुछ खास प्रोग्राम बनाएंगे। अपने कामों से ब्रेक लें और पिया के साथ वक्त बिताएं। जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को आज अपने दिल मे समेट लें। सांसारिक जीवन के कार्यों के लिए अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते है। उस पर संदेह न करें।
भाग्यशाली रंग : ग्रे
भाग्यशाली अंक : 4
सिंह: रोमांस और आकर्षण का बढ़ता प्रभाव
गणेशजी कहते हैं कि आज आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। आप अपने साथी की और आकर्षित महसूस करेंगे और यह आकर्षण प्रेम संबंधी या किसी अन्य गतिविधि को लेकर भी हो सकता है। रोमांस आपकी प्राथमिकता है और इसलिए अपने साथी से भावनात्मक और कामुक संतुष्टि की इच्छा होगी। अपनी इच्छाओं को दबाने की जगह अपने साथी से शेयर करें।
भाग्यशाली रंग : नारंगी
भाग्यशाली अंक : 8
कन्या: नए अनुभव और रिश्तों में सुधार
गणेशजी कहते हैं कि नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा जिसका आप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। पहले से बनाई योजनाएं आने वाले समय में लाभप्रद है। आज आप रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। अपने हमसफ़र से बात करें और उसके साथ कुछ सुकून के पल बिताएं। आपका करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी। रिश्ते में कोई समस्या है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें क्योंकि दोस्त ही हैं जो आपको पूरी तरह से समझेंगे और आपको सही राय देंगे।
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
भाग्यशाली अंक : 12
तुला: नए लोग, नई खुशियां और महत्वाकांक्षाएं
गणेशजी कहते हैं कि आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलने वाले हैं जो पूरी उम्र आपका साथ देंगे। व्यस्त रहने के कारण आप अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे। आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा। आज आप अनिश्चितता का अनुभव कर सकते है। अपनी महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति को सुनें और बड़ी योजनाओं को पूरा करें। इसमें आपको सबकी मदद मिलेगी। अपने चार्म का प्रयोग कर के कार्यस्थल में नए दोस्त बनाएं।
भाग्यशाली रंग : सफेद
भाग्यशाली अंक : 3
वृश्चिक: रोमांस में पहल और जुनून
गणेशजी कहते हैं कि रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए। धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे जैसे कोई फिल्म देखना, डिनर पर जाना या लॉन्ग ड्राइव। आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी भी चीज़ की अधिकता भी कष्टप्रद हो सकती है।
भाग्यशाली रंग : काला
भाग्यशाली अंक : 6
धनु: भावनाओं से चलेंगे रिश्तों के फैसले
गणेशजी कहते हैं कि कभी कभी दिमाग की जगह दिल से काम लेना सुख और शांति देता है। आज अपने पार्टनर के प्रेम की खुशबु आपको मदहोश बनाये रखेगी। घरेलू मामले आज आपकी प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर हैं। अब आप अपनी लव लाइफ की नींव को और भी मजबूत करना चाहेंगे। कुछ समय निकाल कर अपने भविष्य के बारे में भी सोच विचार करें। याद रखें कि हमारे दुःख सुख का एक बड़ा हिस्सा हमारे स्वभाव पर निर्भर करता है, न की हमारी परिस्थितियों पर।
भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 9
मकर: प्यार में दूरी, लेकिन उम्मीद बरकरार
गणेशजी कहते हैं कि अपने जानू के दूर होने पर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अनपेक्षित कॉल और ईमेल आज आपको व्यस्त रखेंगे और इससे आपका रोजाना का काम भी प्रभावित होगा। अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्तेजना लाने के लिए अपने पार्टनर को यह बार बार बताते रहे कि आप उनसे कितना प्यार करते है।
भाग्यशाली रंग : पीला
भाग्यशाली अंक : 2
कुंभ: प्यार का इजहार करने का सही समय
गणेशजी कहते हैं कि प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें। आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है। आज बिना किसी देर के अपने दिल की बात को जुबां पर ले आएं, काम बन जायेगा।
भाग्यशाली रंग : लाल
भाग्यशाली अंक : 7
मीन: नए रिश्तों की शुरुआत और समझदारी की जरूरत
गणेशजी कहते हैं कि आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं लेकिन इसका प्रभाव अपनी लवलाइफ पर न पड़ने दें। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। चाहत में उतावलापन स्वभाविक है किंतु ध्यान रहे कि इससे रिश्ते सुधरें, बिगड़ें नहीं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमेंटिक मोड़ ले लें।
ᅠᅠ
भाग्यशाली रंग : हरा
भाग्यशाली अंक : 11
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)