क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे बुमराह? कप्तान शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब

Spread the love

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब इससे पहले ही कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और इस सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे सीनियर प्लेयर्स को भी मौका मिला है। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे। ऐसे में सबसे बड़ सवाल ये है कि क्या वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर दोनों टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही जसप्रीत बुमराह खुद को दोनों टेस्ट मैच के लिए खुद को उपलब्ध बता चुके थे। अब कप्तान गिल ने बुमराह के खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

पहले से कुछ तय नहीं: कप्तान गिल

शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुबई में टी20 एशिया कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। ये दोनों प्लेयर्स दुबई से सीधे भारतीय टीम से जुड़े हैं। बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए क्या उन्हें उतारा जाएगा? यह पूछने पर गिल ने कहा कि हम मैच दर मैच फैसला लेंगे। मैच कितना लंबा चलता है और एक गेंदबाज को कितने ओवर फेंकने पड़ते हैं। कुछ पहले से तय नहीं है।

भारत में किसी भी टीम के लिए स्पिन और रिवर्स स्विंग चुनौती: गिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूर्व कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम ऐसी पिचों पर खेलना चाहते हैं जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मददगार हो। भारत आने वाली किसी भी टीम के लिए चुनौती स्पिन और रिवर्स स्विंग होती है। इन चुनौतियों को ध्यान में रखकर हम ऐसी विकेटों पर खेलना चाहते हैं जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मदद करें। मौसम और हालात को देखते हुए तीसरे तेज गेंदबाज को उतार सकते हैं लेकिन फैसला कल लेंगे।

गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज रही थी ड्रॉ

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की थी। अब घरेलू धरती पर टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। कप्तान गिल ने उन्हें और कुछ खिलाड़ियों को रविवार को खत्म हुए एशिया कप में टी20 क्रिकेट खेलने के बाद इस फॉर्मेट में ढलने के लिए कम समय मिला है। हमें टेस्ट मैच की तैयारी के लिये दो ही दिन मिले। लेकिन हमने नेट पर काफी मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *