दांतों पर प्लाक जमने से वे पीले होने लगते हैं और इस वजह से मुंह से भी बदबू आने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन कारणों से दांतों पर प्लाक जमते हैं और अपने ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए क्या करें?

गंदे और पीले दांत सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को ही नहीं बिगाड़ते हैं, बल्कि इस वजह से दांत भी कमजोर होने लगते हैं। दांतों पर प्लाक जमने से वे पीले होने लगते हैं और इस वजह से मुंह से भी बदबू आने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन कारणों से दांतों पर प्लाक जमते हैं और अपने ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए क्या करें?
किन वजहों से दांतों पर जमता है प्लाक- What causes plaque to accumulate on teeth?
दांतों पर प्लाक मुंह में मौजूद बैक्टीरिया के कारण जमता है, जो मीठे और स्टार्चयुक्त फूड्स के अवशेषों के साथ मिलकर एक चिपचिपी परत बनाते हैं। तम्बाकू का ज़्यादा इस्तेमाल और खराब ओरल हाइजीन यानी सही तरीके से ब्रश और फ्लॉस नहीं करने से प्लाक तेजी से दांतों में जमने लगता है। प्लाक का लगातार जमाव दांतों को पीला बनाता है। इसके अलावा, यह मसूड़ों की बीमारियों और सांसों की दुर्गंध का भी कारण बन सकता है।
प्लाक से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी उपाय – Try these home remedies to get rid of plaque:
- बेकिंग सोडा पेस्ट: पीले दांतों को चमकाने में बेकिंग सोडा बेहद फायदेमंद है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएँ और इससे अपने दाँतों को कम मात्रा में ब्रश करें।
- संतरे का छिलका: संतरे का छिलका भी पीले दांतों की छुट्टी कर देता है। संतरे के छिलके को सूखाकर उसका पाउडर बना लें। अब उस पाउडर से दांतों की सफाई करें। ऐसा करने से आपके पीले दांत दूध की तरह सफेद हो जायेंगे और मुंह से गंदी बदबू भी नहीं आयेगी।
- अमरूद और नीम के पत्ते: अमरूद और नीम के पत्ते पीले दांतों को सफ़ेद कर मुंह की गंदगी भी दूर करते हैं। अमरूद के ताजे पत्तों को चबाने या उबले हुए अमरूद के पत्तों से बने माउथवॉश का इस्तेमाल करने से दांतों को सफ़ेद करने में मदद मिल सकती है।
- ऑयल पुलिंग: एक बड़ा चम्मच नारियल तेल अपने मुँह में 15-20 मिनट तक घुमाएँ, फिर उसे थूक दें और पानी से कुल्ला कर लें।
- एप्पल साइडर विनेगर से कुल्ला: प्लाक हटाने में मदद के लिए एप्पल साइडर विनेगर के पतले घोल से कुल्ला करें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।