RRB NTPC UG भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबिलिटी

Spread the love

RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए इस खबर के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

अगर आप रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते दिन यानी 28 अक्टूबर 2025 को आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती(CEN NO. 07/2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इन गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (UG) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने आवेदन को जमा कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? तो आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसमें कुल मिलाकर 50% से कम अंक नहीं होनी चाहिए।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट(रीजनल) पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3508 पदों को भरा जाएगा। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल है। 

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2424 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 394 पद 
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 163 पद
  • ट्रेन्स क्लर्क- 77 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *