Airtel के 199 और 219 रुपये वाले प्लान में कौन है बेहतर? क्या 20 रुपये ज्यादा खर्च करना है फायदेमंद?

Spread the love

Airtel के पास 28 दिनों की वैलिडिटी वाले दो सस्ते प्लान हैं। इन दोनों प्लान की कीमत में महज 20 रुपये का अंतर है। 20 रुपये ज्यादा खर्च करने पर आपको फायदा होगा या नुकसान? आइए, जानते हैं…

Airtel ने हाल ही में अपना 189 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। इस प्लान के बंद होने के बाद 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब कंपनी का सबसे सस्ता प्लान बन गया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे कई बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी के पास 219 रुपये वाला भी प्लान है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है। इन दोनों प्लान की कीमत में 20 रुपये का अंतर है। 20 रुपये ज्यादा खर्च करने पर आपको नुकसान होगा या फायदा? आइए जानते हैं…

199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस सबसे सस्ते प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को कुल 2GB डेटा का लाभ मिलता है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स इंटरनेट एक्सेस करने के लिए करते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने प्लान के साथ फ्री हैलोट्यून्स भी ऑफर करती है।

219 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को इसमें कुल 300 फ्री SMS, फ्री नेशनल रोमिंग और 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। एयरटेल के इस प्लान के साथ भी यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स ऑफर किया जाता है।

20 रुपये में खर्च करने पर फायदा या नुकसान?

219 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, लेकिन यूजर्स को 20 रुपये ज्यादा खर्च करने पर 199 रुपये वाले प्लान के मुकाबले कम SMS का लाभ मिलेगा। 199 रुपये वाले प्लान में कुल 2800 फ्री SMS का लाभ मिलता है। वहीं, 219 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को महज 300 फ्री SMS ही मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *