कब है करवा चौथ? कोई कह रहा 9 तो कोई कह रहा 10 अक्टूबर, यहां जानिए सही जवाब

Spread the love

करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है और इस साल ये तिथि 9 अक्टूबर को शुरू हो रही है। जिस कारण से ये कन्फ्यूजन हो रहा है कि करवा चौथ का व्रत 9 अक्टूबर को रहें या 10 को।

Karva Chauth 2025 Date: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय जी और गणेश जी की विधि विधान पूजा करती हैं और फिर रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन इस बार करवा चौथ की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि करवा चौथ की तिथि 9 अक्टूबर को ही लग जा रही है। चलिए आपकी इसी दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं कि 9 या 10 अक्टूबर किस दिन करवा चौथ व्रत रखना रहेगा सही।

कब बै करवा चौथ?

करवा चौथ का व्रत 2025 में 10 अक्टूबर को रखा जाएगा क्योंकि इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी। 

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025?

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 की शाम 05:57 से शुरू होकर शाम 07:11 बजे तक रहेगा।

करवा चौथ व्रत कब से कब तक रखा जाएगा?

करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:19 से रात 08:13 बजे तक रखा जाएगा। बता दें व्रत का समापन चंद्रमा के दर्शन के बाद किया जाता है।

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 2025?

इस साल करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय समय रात 08:13 बजे का है।

करवा चौथ की तिथि कब से कब तक रहेगी?

करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। ये तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10:54 से 10 अक्टूबर की शाम 07:38 बजे तक रहेगी।

क्या करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं?

जी हां, करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियों द्वारा भी रखा जा सकता है। कई जगह पर अविवाहित लड़कियां इस व्रत को अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। वहीं जिन लड़कियों का रिश्ता तय हो गया है वे भी इस व्रत को रख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *