MP पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के आवेदन में कब तक कर सकते हैं करेक्शन? अप्लाई करने का आज आखिरी मौका

Spread the love

MP पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के आवेदन में कब तक कर सकते हैं करेक्शन? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

मध्य प्रदेश में निकली पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। MP पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि आवेदन में करेक्शन करने की आखिरी तारीख क्या है?  आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

आवेदन में करेक्शन करने की लास्ट डेट? 

MP पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के आवेदन में करेक्शन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही ऐसा कर दें। 

कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर कर सकेंगे। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

निम्नवत बिंदुओं के जरिए आप इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *