क्या से क्या हो गए देखते-देखते! ट्रंप पढ़ रहे शरीफ और मुनीर की शान में कसीदे

Spread the love

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की खूब तारीफ भी की है।

वॉशिंगटन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शहबाज और मुनीर ऐसी खुशामद कर रहे हैं कि ट्रंप भी फूले नहीं समा रहे हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि ट्रंप शरीफ और मुनीर की शान में कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। शरीफ और मुनीर ने तो पूरी जान लगा दी लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप के हाथ नहीं है। ट्रंप ने इसे लेकर निराशा भी जताई है। 

‘शानदार लोग हैं शरीफ और मुनीर’

ट्रंप ने कहा है, ”पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) और फील्ड मार्शल (आसिम मुनीर) ये दोनों हमारे साथ शुरू से थे, बहुत ही शानदार लोग हैं।” ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने स्वीकार किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप के मुताबिक, मुनीर ने यह भी कहा कि यह वही इंसान है (ट्रंप), जिसने युद्ध रुकवाकर लाखों लोगों की जान बचाई है। 

ट्रंप का दावा

शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के साथ अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुनीर ने हमारे साथ मौजूद सभी लोगों से कहा कि ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध रोक कर लाखों लोगों की जान बचाई है। मुनीर ने कहा कि अगर यह युद्ध होता तो इसका परिणाम बहुत भयंकर होता। यह दावा ट्रंप ने उस समय किया जब वह गाजा शांति योजना में अपनी सफलता का जिक्र कर रहे थे। 

भारत ने खारिज किया है ट्रंप का दावा 

भारत ने ट्रंप के दावे को हमेशा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मई के संघर्ष के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर का समझौता दोनों देशों के DGMO के बीच सीधी बातचीत से हुआ था। मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का जवाब देते हुए उसके एयरबेस को भी टारगेट किया था। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिखा था कि पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ था।

भारत ने लॉन्च किया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’

गौरतलब है कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था। आतंकियों ने सैलानियों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयरबेस को भारी नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *