UP Board 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं दो चरणों में अलग-अलग मंडलों में आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स नीचे खबर में डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

2026 में होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर है। UP बोर्ड 2026 इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं अलग-अलग डिवीजनों के तहत कई जिलों में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। छाक्ष-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किए इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
कब शुरू होंगे यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम
सेक्रेटरी ऑफिस, बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक यूपी बोर्ड 2026 प्रैक्टिकल परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें-
- पहला चरण 24 जनवरी 2026 से शुरू होगा। यह चरण 1 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें 29 और 30 जनवरी शामिल नहीं हैं, क्योंकि इन तारीखों पर UP TET लिखित परीक्षा है।
- दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कौन से मंडल में किस चरण में होगी परीक्षा?
पहले चरण में इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा निम्नवत मंडलों में होगी
- आगरा, सहारनपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती
दूसरे चरण में इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा निम्नवत मंडलों में होगी
- अलीगढ़, मेरठ, मुरदाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर।