Aaj Ka Love Rashifal: बुधवार के दिन मेष-मिथुन को मिलेगा प्यार का साथ, कर्क को राहत पर मीन राशि वाले संभलकर चलें

Spread the love

Love Rashifal 17 December 2025: आज का लव राशिफल रिश्तों में विश्वास, संवाद और भावनात्मक जुड़ाव पर जोर दे रहा है। कुछ राशियों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं, तो कुछ को अपने पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने की सलाह दी गई है। जानिए 17 दिसंबर 2025 का पूरा लव राशिफल।

Love Rashifal 17 December 2025: प्यार, रिश्ते और भावनाओं के लिहाज से हर दिन खास होता है। लेकिन कभी शुरुआत कितनी भी अच्छी लगे, कुछ छोटी बातें को ऐसा तूल बन जाता है कि दिन ढलते-ढलते आपके और आपके लव पार्टनर के बीच मतभेत आने लगते हैं। ये नाराजगी कई बार लंबी दूरियों की वजह न जाती है। ऐसे में अगर पता हो कि कहां, कब संभलना हो तो मामला बढ़ने से रोका जा सकता है। 17 दिसंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके लव लाइफ पर क्या असर डालने वाली है? क्या आज किसी को नया प्यार मिलेगा, या पुराने रिश्तों में आएगी मजबूती? ज्योतिषी चिराग दारूवाला बता रहे हैं सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल।

मेष राशि: रिश्तों में सहयोग और नए रिश्तों की शुरुआत

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों और सहकर्मियों का पूरा योगदान प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियां भी इस समय हावी हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी चरण है। अपने जीवनसाथी से पत्र या सन्देश के माध्यम से अपने प्रेम का इजहार करना आपको कुछ सुनहरे क्षण प्रदान कर सकता है। आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है, जहां आपके नए दोस्त बनेंगे और आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी सहायता करेंगे। आपका साथी और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है। नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है।            

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 5

वृषभ राशि: आवाज बनेगी प्यार की ताकत

गणेशजी कहते हैं कि किसी को प्रभावित करने के लिए आपका चेहरा या सुंदरता नहीं, बल्कि आवज़ ही काफी है। आप अपने क्रश को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाएं, सब कुछ सही होगा। काफी समय से बचा हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे, जिससे आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको संतुष्टि मिलेगी। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ- साफ व्यक्त करें।                 

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 10

मिथुन राशि: दोस्त और पार्टनर बनेंगे सफलता की कुंजी

गणेशजी कहते हैं कि आपके दोस्त और प्रियतम वो सम्पति है, जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्यार में पहल कोई भी करे, बस इसका अंत सुखद होना चाहिए। अनावश्यक कामों या गतिविधियों से बचें। कुछ जाने पहचाने चेहरे आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। इससे आपको भी फायदा होगा।         

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 2

कर्क राशि: पुराने दर्द से बाहर निकलने का समय

गणेशजी कहते हैं कि रिश्ते में मिले धोखे से आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और तन्हाई में वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन चिंता न करें जल्द ही आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी, जो जीवनभर का सबित हो सकता है। आज आप कुछ नया तलाश कर रहे हैं और आप भाग्यशाली हैं, क्योंकि वो आपको अवश्य प्राप्त होगा। यह खोज यौन आवेगों और भावनात्मक जरूरतों से जुडी हुई भी हो सकती है। जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।                  

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 4

सिंह राशि: आत्मविश्वास से रिश्तों में आएगी मजबूती

गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं। बेझिझक आगे बढ़े, सफलता आपके कदम चूमेंगी। कोई खास दोस्त या सहयोगी आपके करिश्मे के कारण आपकी और आकर्षित हो रहा है। बड़े भाई बहन आपके प्रेम संबंधों के विकास में सहयोग देंगे। अगर आपके निजी या व्यावसायिक जीवन में किसी भी तरह का मतभेद हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज अच्छा दिन है। नयी चीजें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।            

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 1

कन्या राशि: समझदारी से सुलझेंगी प्रेम समस्याएं

गणेशजी कहते हैं कि प्रेम जीवन और रोमांस की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप दोनों की समझदारी और सूझबूझ ही काफी है। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बनें हैं इस बात पर पूरा विश्वास करें। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे खुश हैं बस आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस भागदौड़ भरी जिंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। यह क्षण आराम, आनंद और उपभोग से भरे हुए हैं। आपके निस्वार्थ प्रेम, मोहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे।                 

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 3

तुला राशि: प्यार के इजहार का सही समय

गणेशजी कहते हैं कि अगर किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें, क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। आज का दिन उत्तेजक और रोमांटिक है! भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मजा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं, इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। हो सकता है कि फूलों का एक गुच्छा आज आपका दिन बना दें।                             

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 6

तुला राशि: प्यार के इजहार का सही समय

गणेशजी कहते हैं कि अपने सोलमेट पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। बीमार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें। आज का दिन आपके जीवन में नयी ताजगी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की जरूरत है। आपके इंतजार का फल आपको बहुत जल्दी मिलेगा। बड़ों और बच्चों के साथ कुछ देर बैठ कर आप अपने दिन को यादगार बना सकते है।                   

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 7

धनु राशि: रिश्तों को खुलकर जीने का दिन

गणेशजी कहते हैं कि अपने लिव इन पार्टनर या करीबी मित्र का खास ध्यान रखें जो हमेशा आपका साथ देते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। जीवन में रिश्तों को कभी भी बोझ न समझें, बल्कि इन्हें खुल कर एन्जॉय करें। एक पारिवारिक संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। हमदर्दी, मुहब्बत और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज हैं। इन सब में अपनी प्राथमिकताओं को भी याद रखें। आज की मुलाकात आपको जीवन भर याद रहने वाली है।                       

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 9

मकर राशि: नई शुरुआत और आत्मविश्वास का संचार

गणेशजी कहते हैं कि करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नयी शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं व रोग, बाधाओं या ऋण से बचने के लिए समझदारी से काम लें। आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अच्छे से पता है और आप आज अपने रास्ते में आने वाली हर समस्या से निपटने के लिए भी तैयार हैं। दो चाहने वालों के बीच सम्मान, प्रशंसा और सराहना होना अवश्य है। याद रखें कई बार एक मुस्कुराहट भी वो कमाल कर जाती है जो कोई अन्य चीज नहीं कर पाती।                        

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 11

मकर राशि: नई शुरुआत और आत्मविश्वास का संचार

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप केवल मनोरंजन और आराम के बारे में सोच रहे हैं इसके साथ ही इंतजार कर रहे हैं डिवाइन लव का। आपकी रचनात्मकता आपको वो सब प्रदान करेगी, जिसके आप हकदार हैं। अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का सहारा लें। आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे, ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। आपके जीवन का यह चरण समृद्धि, सफलता और सहानुभूति से भरा हुआ है।                  

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 8

मीन राशि: रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह

गणेशजी कहते हैं कि अपने पार्टनर की उपेक्षा न करें, क्योंकि यह रिश्ता ही उसके लिए सब कुछ है और वो आपके लिए कुछ भी कर सकता है। आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अब आप नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं, लेकिन अभी समय उचित नहीं हैं इसलिए इन कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपके अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकती हैं लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे।             

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 15

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *