सीरम, क्रीम और लोशन की छुट्टी कर देगा ये घरेलू उपाय, 7 दिन में चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

Spread the love

Best Home Remedy For Face In Winter: सर्दियों में त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है। स्किन ड्राई और बेजान सी नजर आने लगती है। इसकी वजह पोषण, देखभाल और सही उपाय का इस्तेमाल न करना है। ऐसे में आप इस घरेलू उपाय से त्वचा को चमका सकते हैं।

क्या सर्दियां आते ही आपकी त्वचा बेजान सी नजर आने लगती है। त्वचा रूखी हो जाती है और फटने लगती है। चेहरे की नमी गायब हो जाती है। अगर आपको भी ऐसी समस्याएं हो रही हैं। तो इसके लिए क्रीम, लोशन और सीरम से काम नहीं चलेगा। आपको कुछ असरदार घरेलू उपाय भी अपनाने होंगे। जिससे आपकी त्वचा ग्लो करने लगे और चेहरे पर निखार लौट आए।

ठंड में चेहरे को चमकदार बनाने का उपाय 

सर्दियों में फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल जरूर करें। हम आपको एक ऐसा असरदार उपाय बता रहे हैं जो कीमती क्रीम को भी फेल कर देगा। आपको इसके लिए ग्लिसरीन, गुलाब जल, एलोवेरा और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करना है। 4 चम्मच ग्लिसरीन, 4 चम्मच एलोवेरा जेल, 4 चम्मच गुलाब जल और 2 विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर अच्छी तरह से सारी चीजों को मिक्स कर लें। इसे किसी कांच के जार में भरकर रख लें।

ग्लिसरीन और एलोवेरा का कमाल

अब रोजाना रात में सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। अगर मेकअप किया हुआ है तो उसे पूरी तरह से क्लीन कर लें। अब फेस पर तैयार किए गए ग्लिसरीन वाले घोल को अप्लाई करें। अब तीन उंगलियों की मदद से 5 मिनट चेहरे की मसाज करें। रात में इसे लगाकर ही सो जाएं। सुबह गुनगुने पानी से चहरे को धो लें। 

एलोवेरा, गुलाब जल, ग्लिसरीन और विटामिन ई के फायदे

इस उपाय को पूरे हफ्ते करने से आपके चेहरे पर शानदार ग्लो मिलेगा। इससे रंग साफ होगा, डेड स्किन हट जाएगी, त्वचा की नमी लॉक हो जाएगी और फटी हुए गाल भी चमकने लगेंगे। आप इसे हाथ पैरों पर भी लगा सकते हैं। लोशन और क्रीम से कहीं ज्यादा असरदार है ये उपाय। इससे त्वचा में दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या दूर होती है। बेजान सी नजर आने वाली स्किन ग्लो करने लगती है। इससे त्वचा डीप क्लीन होती है और अच्छी तरह से मॉइश्चराइज होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *