15499 रुपये में मिल रहा OnePlus का ये धांसू फोन, Amazon पर सबसे बड़ा ऑफर

Spread the love

OnePlus Nord CE4 Lite 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। फोन में 5500mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती कर दी गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे फेस्टिव सीजन सेल में वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को महज 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5,500mAh की बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

डिस्काउंट ऑफर

OnePlus Nord CE4 Lite 5G को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। वनप्लस का यह फोन 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद इसे अमेजन पर 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 500 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर 5500 रुपये बचाए जा सकते हैं। यह फोन 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज में आता है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G के फीचर्स

वनप्लस के इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा।

OnePlus Nord CE4 Lite 5Gस्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले6.67 इंच, AMOLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695 5G
स्टोरेज8GB, 256GB
बैटरी5500mAh, 80W
कैमरा50MP + 2MP, 16MP
OSAndroid 14

OnePlus का यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *