Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर से पंगा लेना इस कंटेस्टेंट को पड़ा भारी, बीच शो से निकाले गए बाहर! खूब मिली फटकार

Spread the love

अशनीर ग्रोवर का शो ‘राइज एंड फॉल’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में कई चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं, जिनमें यूट्यूबर आरुष भोला भी शामिल हैं। लेकिन, हाल ही में आरुष ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर का पारा चढ़ गया।

‘शार्क टैंक इंडिया’ के अशनीर ग्रोवर अब अपने नए रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने नामों ने पार्टिसिपेट किया है। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा तक इस शो के कंटेस्टेंट बने हैं। शो में यूट्यूबर आरुष भोला ने भी एंट्री ली है, जिन्हें शो में काफी पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर उनका मजाकिया और एंटरटेनिंग अंदाज, दर्शकों को उनकी तरफ खींच रहा है। लेकिन, अब शो के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरुष भोला को बीच शो से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा?

आरुष भोला पर भड़के अशनीर ग्रोवर?

यूं तो शो में आरुष काफी एंटरटेनिंग हैं, लेकिन गेम में उनका ज्यादा योगदान देखने को नहीं मिला। वहीं आरुष शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर से भी भिड़ जाते हैं, जिससे अशनीर इतने नाराज हो जाते हैं कि वह गुस्से में आरुष को घर से निकल जाने को कह देते हैं। शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अशनीर ग्रोवर, आरुष को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

बाली के चेले बन गए हैं- अशनीर

वायरल क्लिप में अशनीर ग्रोवर, आरुष से कहते हैं- ‘भाईचारे के चक्कर में आप बाली के चेले बन चुके हैं।’ ये सुनते ही आरुष को गुस्सा आ जाता है और वह तनकर अशनीर ग्रोवर से कहते हैं- ‘मैं आपसे बस एक बात कहना चाहूंगा कि आप एक होस्ट के नाते मेरे गेम पर कुछ भी क्रिटिसिज्म दीजिए, मगर ये बातें मत करना।’ आरुष का अंदाज देखकर अशनीर का भी पारा हाई हो जाता है और वह कहते हैं- ‘भाई तू मेरे ऊपर क्यों चढ़ रहा है?’ आरुष जवाब देते हैं- ‘मैं ऊपर नहीं चढ़ रहा, मैं बस ये कह रहा हूं कि मैं ऐसी कोई भी बात नहीं सुनूंगा, चाहे वो कोई भी हो।’

राइज एंड फॉल से आरुष भोला की छुट्टी?

आरुष अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं- ‘मैं कैमरे के सामने कुछ भी कहता रहूं, इसका ये मतलब नहीं है कि आप मुझे कुछ भी कहेंगे।’ आरुष की बात सुनकर अशनीर और भड़क जाते हैं और कहते हैं- ‘तो फिर तू इस शो में खेलने क्यों आया है? शो से बाहर निकल जा।’ आरुष का भी गुस्सा शांत नहीं होता और जवाब में कहते हैं- ‘हां खोलो गेट।’ ये कहकर आरुष जाने लगते हैं और शो के सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। दूसरी तरफ दर्शक भी ये देखकर हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आरुष शो में रहते हैं या नहीं, जो एपिसोड के आने के बाद ही पता चल सकेगा।

राइज एंड फॉल के कंटेस्टेंट

अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शो में कई चर्चित सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। अर्जुन बिजलानी, आदित्य नारायण, अरबाज पटेल, अनाया बांगर, नयनदीप रक्षित, कुब्रा सैत, अहाना कुमरा, कीकू शारदा और धनश्री वर्मा सहित कई चर्चित नामों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी शो में शामिल हुए थे, जिन्होंने पिछले दिनों ही शो छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *