एयरटेल के इस 4GB डेली डेटा वाले प्लान ने कराई मौज, फ्री में पाएं JioHotstar समेत 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस

Spread the love

एयरटेल के 4जीबी डेली डेटा वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar, SonyLIV, Zee5 जैसे OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

Airtel ने हाल ही में 4GB डेली डेटा वाला प्लान पेश किया है। एयरटेल के अलावा और कोई भी टेलीकॉम कंपनी 4GB डेटा वाला प्लान ऑफर नहीं करती है। कंपनी का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन करोड़ों यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो डेली ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं। कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को इंटरनेट डेटा के साथ-साथ JioHotstar, SonyLIV, Zee5 जैसे OTT ऐप्स का भी फ्री एक्सेस ऑफर कर रही है। साथ ही, यूजर्स को कई और बेनिफिट्स मिलते हैं।

एयरटेल का 4GB डेटा वाला प्लान

Airtel ने अपने इस प्रीपेड प्लान को वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। कंपनी के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS और 4GB डेटा भी ऑफर किया जाता है।

एयरटेल के इस प्लान में इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए ऑफर किया जाता है। यही नहीं, यूजर्स को इसमें गूगल वन का 30GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस मिलता है। साथ ही, Airtel Xstream Play प्रीमियम का एक्सेस मिलेगा, जिसमें SonyLIV, Zee5 जैसे 20 से ज्यादा OTT ऐप्स और लाइट टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। 5G यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर किया जाता है। यह प्रीपेड प्लान 449 रुपये में आता है यानी यूजर्स को इसमें डेली 16 रुपये का खर्च आता है।

Airtel से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने देश के 13 टेलीकॉम सर्किल में एडवांस 5G सर्विस रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यूजर्स को NSA 5G के साथ-साथ SA 5G सर्विस का भी एक्सेस मिलेगा। इससे यूजर्स के इंटरनेट डेटा की स्पीड दोगुनी हो जाएगी। कंपनी का यह डुअल-मोड 5G सर्विस फिलहाल 13 टेलीकॉम सर्किल में रोल आउट किया जाएगा। बाद में इसे और टेलीकॉम सर्किल में रोल आउट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *