Late Night Screen Time: आजकल लोग रात में घंटो रील, वीडियो और सीरीज देखकर समय बिताने लगे हैं। लेकिन आपकी ये आदत न सिर्फ नींद खराब करती है बल्कि शरीर में बीमारियों को बढ़ावा देने का बड़ा कारण बनती है। डॉक्टर ने बताया इससे सेहत पर कैसा असर होता है।

क्या आप देर रात तक फोन पर स्क्रॉल करते रहते हैं या टीवी पर रात के 1-2 बजे तक कोई सीरीज और फिल्म देखते रहते हैं…बस एक और एपिसोड देखने की आपकी आदत शरीर में बीमारियों के लिए दरवाजा खोल सकती है। जी हां इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को चुपचाप नुकसान पहुंचा रहा होता है। नींद कम होने से आप थका हुआ महसूस करते हैं। जिससे तनाव बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैंसर हीलर सेंटर में कैंसर विशेषज्ञ और एमडी डॉक्टर तरंग कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि अच्छी नींद लेना आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और स्वस्थ शरीर के लिए कितनी जरूरी है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए नींद
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए अच्छी नींद सबसे ज्यादा जरूरी है। कम नींद लेने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। जब रोजाना नींद में खलल पड़ने लगती है तो इससे शरीर ज्यादा थका हुआ महसूस करता है। नींद पूरी न होने से डायबिटीज, ऑटो इम्यून डिसऑर्डर और कई दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जबकि हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने की नेचुरल पावर होती है, लेकिन हम इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय हम अक्सर अपने फोन से चिपके रहते हैं। शरीर में सूजन कम करने के लिए हमें पूरी नींद की जरूरत होती है।
इम्यूनिटी कैसे मजबूत करें
डॉक्टर कृष्णा ने बताया कि जब हम जागते रहते हैं, तो मेलाटोनिन हार्मोन, जो नींद का हार्मोन है उसे काम करने का मौका नहीं मिल पाता। और यही वजह है कि हमारा इम्यून सिस्टम फिर से एक्टिव नहीं हो पाता है। जबकि अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने सिस्टम को दोबारा एक्टिव करने की जरूरत होती है और इसके लिए रोजाना भरपूर जरूरी है। शरीर को स्वस्थ करने, एनर्जी को बनाए रखने और बीमारियों के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार अच्छी नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।