31 अक्टूबर को इन दो फिल्मों के बीच होगा क्लैश, दांव पर करोड़ों, कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग?

Spread the love

31 अक्टूबर को दो नई हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली है। परेश रावल अभिनीत ‘द ताज स्टोरी’ और आशुतोष राणा स्टारर ‘वन टू चा चा चा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जो दर्शकों को इस सप्ताह ड्रामा और कॉमेडी से एंटरटेन करने वाली है।

ये हफ्ता फिल्म प्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि 31 अक्टूबर, 2025 को दो बिल्कुल अलग हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। इतिहास पर सवाल उठाने वाले कोर्टरूम ड्रामा से लेकर हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी तक, इस हफ्ते रिलीज होने वाली ये 2 फिल्में काफी समय से अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है, जिनका लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है।

द ताज स्टोरी

कलाकार: परेश रावल

निर्देशक: तुषार अमरीश गोयल
भाषा: हिंदी
जॉनर: कोर्टरूम ड्रामा
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025

द ताज स्टोरी में दिग्गज अभिनेता परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं, जो एक कोर्टरूम ड्रामा में नए मुद्दे पर बहस करते नजर आने वाले हैं। इसमें आपको भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्मारक ताजमहल से जुड़ी ऐतिहासिक बहस देखने को मिलेगी। फिल्म परेश के किरदार जो एक टूर गाइड है। उसकी कहानी है, जो ताजमहल के इतिहास की पारंपरिक कथा को चुनौती देने का फैसला करता है। उसका किरदार इस मामले को अदालत में ले जाता है, जिससे देश भर में इस बात पर बहस छिड़ जाती है कि क्या यह स्मारक मुगल मकबरा बनने से पहले कभी मंदिर था।

वन टू चा चा चा

कलाकार: ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा, अनंत वी जोशी
निर्देशक: अभिषेक राज, रजनीश ठाकुर
भाषा: हिंदी
जॉनर: कॉमेडी
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025

त्योहारों के मौसम में हंसी की एक खुराक ‘वन टू चा चा चा’ के साथ आ रही है, जो एक अपकमिंग बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है और इसी दिन रिलीज होने वाली है। ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा और अनंत वी जोशी अभिनीत यह फिल्म भ्रम, अराजकता और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है। अपने दमदार और गहन अभिनय के लिए मशहूर आशुतोष राणा इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की टीम ने एक साफ-सुथरी और मनोरंजक कॉमेडी का वादा किया है जो सभी उम्र के लोगों देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *