इस फोन में 6000mAh की बैटरी हो सकती है जो कि एक बजट स्मार्टफोन के लिहाज से काफी अच्छी साबित हो सकती है।

Redmi 15C 5G: रेडमी 15C 5G भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाने वाला है और ये फोन अफोर्डेबल स्मार्टफोन की दौड़ में नया खिलाड़ी बनकर सामने आ रहा है। इस फोन की संभावित कीमत से पता चलता है कि ये एक बजट 5जी फोन है और इसको लेकर स्मार्टफोन मार्केट में खासा बज़ दिख रहा है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी हो सकती है जो कि एक बजट स्मार्टफोन के लिहाज से काफी अच्छी साबित हो सकती है। रेडमी 14C 5G का अपग्रेड वर्जन ये रेडमी 15C 5G दो दिनों में लॉन्चिंग के लिए तैयार है और इसके जरिए कंपनी उन लोगों को एक ऑप्शन मुहैया कराना चाहती है जो कम कीमत में स्मूथ वर्किंग करने वाला मल्टीटास्किंग फोन चाहते हैं।
डिजाइन और बैटरी
रेडमी 15C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का यूज किया गया है और इसमें 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। शाओमी कंपनी की साइट पर दावा किया गया है कि इसकी मैसिव 6000mAh बैटरी के जरिए इसमें 88 घंटों तक का म्यूजिक प्लेबैक का फीचर मिलने वाला है। इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और कंपनी का दावा है कि 28 मिनट में ये 50 परसेंट बैटरी को चार्ज कर सकता है।
कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात की जाए तो इसमें 50MP AI डुअल कैमरा सिस्टम का तगड़ा कैमरा फीचर है जो स्टनिंग क्लैरिटी के साथ विविध तरीके से वाइब्रेंट रंगों में आपके सुनहरे पलों को कैप्चर कर सकता है। इसके अलावा 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
रेडमी 15C 5G की संभावित कीमत
रेडमी 15C 5G की कीमत को लेकर हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक बजट स्मार्टफोन होने वाला है और इसकी कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के आसपास होने वाली है जो टॉप-एंड मॉडल के लिए थोड़ी बढ़ी हुई दिख सकती है। 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए कीमत 12,499 रुपये हो सकती है। 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,999 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।