लाहौर में खुलने वाली थी लंदन के फेमस कॉलेज की ब्रांच, फिर जो हुआ वो जानकर आप कहेंगे ‘वाह रे पाकिस्तान!

Spread the love

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार अपने ही लोगों के बीच झूठ फैला रही थी जिसकी अब पोल खुल गई है। मामला लंदन के एक मशहूर कॉलेज से जुड़ा है। सरकार के झूठ की पोल खोलने के लिए खुद कॉलेज को आगे आकर सफाई देनी पड़ी है।

London Imperial College: कहावत है कि झूठ के पांव नहीं होते और ऐसे में कोई अफवाह ऐसे देश में फैल जाए जहां झूठों की कोई कमी ना हो तो पूरे सीन का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। ऐसा ही एक मुल्क है पाकिस्तान जहां झूठ बोलने वालों की पूरी जमात मौजूद है। यहां ना तो झूठ बोलने वालों की कमी है और ना ही इसे सुनने वालों की। यहां से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में पाकिस्तान में इस तरह की खूब चर्चा थी कि अब देश का एजुकेशन सिस्टम तेजी से आगे बढ़ेगा और नई बुलंदियों को छुएगा। लेकिन, हुआ क्या वो भी जान लीजिए।

पाकिस्तान की पंजाब सरकार फैला रही थी झूठ

दरअसल, चर्चा इस बात को लेकर थी कि लंदन के मशहूर इंपीरियल कॉलेज की एक ब्रांच लाहौर में खुलेगी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार भी बाकायदा ऐसा प्रचार करने में जुटी थी। पंजाब सरकार की ओर से दावा किया जा रहा था कि लाहौर के नवाज शरीफ आईटी सिटी में इंपीरियल कॉलेज का कैंपस खुलने वाला है। लेकिन, अब इस तरह के दावों की हवा निकल गई है। इंपीरियल कॉलेज प्रशासन ने खुद ऐसी खबरों का खंडन किया है और कहा कि ऐसा कोई प्लान ही नहीं है।

इंपीरियल कॉलेज ने क्या कहा?

इंपीरियल कॉलेज की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने यह दावा किस आधार पर किया है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इंपीरियल कॉलेज का कहना है कि उनके सारे कैंपस यूनाइटेड किंगडम में ही हैं और किसी अन्य देश में विस्तार की कोई योजना वहीं है।

सोशल मीडिया में किए गए बड़े-बड़े दावे

18 अक्टूबर को पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दावा किया था कि लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज का एक कैंपस लाहौर के नवाज शरीफ आईटी सिटी में खुलेगा। यह भी कहा गया था कि इस परिसर के शिलान्यास का कार्यक्रम 18 नवंबर को होगा। कहा गया था कि इस संबंध में राज्य की सीएम मरियम नवाज ने मीटिंग भी की है। पाकिस्तान में चल रहे झूठे दावों को इंपीरियल कॉलेज ने ही सिरे से खारिज कर दिया है। कॉलेज ने ऐसी खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *