रायबरेली में चलाया गया महिला सुरक्षा का विशेष अभियान

Spread the love

रायबरेली सरेनी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया।पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर बुलिंग से सावधान रहने की सलाह दी गई। महिला पुलिस बीट अधिकारियों ने आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और कार्यस्थल पर शोषण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं ने इस पहल की सराहना की। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अपनी सुरक्षा के प्रति भी सजग होंगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *