गंभीर बीमारी ने हैंडसम हीरो का कर दिया था ऐसा हाल, आखिरी वीडियो में पहचानना भी हुआ मुश्किल, अब गई जान

Spread the love

साउथ फिल्मों के एक्टर अभिनव किंगर की मौत की खबर ने लोगों हैरान कर दिया है। मौत के बाद से ही एक्टर का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रही उनकी हालत देखने के बाद लोग ताज्जुब कर रहे हैं।

फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अभिनय किंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनय ने सिर्फ 44 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 नवंबर, सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। वो बाते कई सालों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इस बीमारी ने उनकी ऐसी हालत कर दी, जिसे देख आप चौंक जाएंगे। एक्टर की मौत के बाद से उनका आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी शारीरिक और आर्थिक दोनों हालत देखने को मिल रही है। इसे देखने के बाद फैंस का बस यही कहना है कि बीमारी ने उन्हें किस कदर लाचार कर दिया।

ऐसी हो गई थी हालत

सामने आए वीडियो में अभिनय किंगर नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेक शर्ट और ट्राउजर पहन रखा है। उन्हें पहचान पाना भी आसान नहीं है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उनका वजन काफी ज्यादा घट गया था। बीमारी के इलाज में लग रहे खर्च के चलते उनकी माली हालत भी अच्छी नहीं थी। इस वीडियो को एक्टर बालन आकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने अभिनय के घर जाकर मुलाकात की थी और उन्हें आर्थिक मदद करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी, लेकिन अब एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

लोगों से की थी अपील

बालन आकाश ने उनसे बातचीत करते हुए उनकी बीमारी को समझने की कोशिश की थी। ये वीडियो 31 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और ठीक इसके तीन महीने 10 दिन बाद ही अभिनय की मौत हो गई। एक्टर के पिता की जान भी कैंसर से गई थी। एक्टर ने पैसों की तंगी के चलते लोगों से अपील की थी उन्हें मदद करें ताकि वो बेहतर इलाज करा सकें। न्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं पता कि मैं ज्यादा समय तक जीवित रह पाऊंगा या नहीं। डॉक्टरों ने कहा है कि मेरे पास केवल डेढ़ साल का समय है।’ बता दें, एक्टर लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका लिवर खराब हो रहा था और शरीर सूखता जा रहा था। उनका पेट भी पानी भरने के चलते काफी फूल गया था।

इन फिल्मों से बनाई पहचान

बता दें, इस वक्त उनका पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके घर पर रखा गया है। नदिगर संगम के प्रतिनिधियों को उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल एक्टर के परिवार वाले शहर से दूर हैं, ऐसे में नदिगर संगम के प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था करेंगे। अभिनय ने अपने करियर की शुरुआत धनुष के साथ फिल्म ‘थुल्लुवधो इलमई’ से की थी। उन्होंने फहाद फासिल की पहली फिल्म में भी काम किया था। मिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में 15 से अधिक फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए अभिनय जाने जाते थे। उनके वॉइस-ओवर भी काफी प्रोजेक्ट्स में देखने को मिले। कुछ हफ्ते पहले ही अभिनय आखिरी बार चेन्नई में एक फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *