शनि, राहु और केतु मिलकर मचाएंगे भारी तबाही, कुंभ और सिंह राशि के हाथ में नहीं टिकेगा पैसा, नया साल 2026 बेहद चुनौतीपूर्ण!

Spread the love

Shani Rahu Ketu 2026 Effect: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार नए साल 2026 में कुछ राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। शनि, राहु, मंगल और गुरु के असामान्य योग से मानसिक तनाव, कामकाज में रुकावट, धन हानि और पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी होगा।

Shani Rahu Ketu 2026 Effect: दिसंबर का तीसरा सप्ताह खत्म होने को हैं। इसी के साल 2025  अपने आखिरी पड़ाव पर है, जिसके जाते ही हम नए साल का बड़े जोश, उत्साह और उमंग के साथ स्वागत करेंगे। सभी लोगों को साल 2026 से बहुत सारी उम्मीदें हैं, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार यह साल कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस साल शनि, राहु, केतु, मंगल और गुरु जैसी शक्तिशाली ग्रहों की चाल में बदलाव होंगे। इसके कारण कई राशियों के जीवन में तनाव, मानसिक बेचैनी और आर्थिक उलझनें आ सकती हैं। खासकर कुंभ और सिंह राशि वालों को अपनी योजनाओं और वित्तीय निर्णयों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। यहां विस्तार से जानिए शनि, राहु-केतु मिलकर कौन सी राशियों के जीवन में भारी तबाही मचा सकते हैं।

इन राशियों के हाथ में नहीं टिकेगा पैसा

2026 में ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है। कुंभ राशि में राहु और मंगल के संयोजन से गुस्से और जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। सिंह राशि वालों को काम और निजी जीवन में दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इस साल पैसों के मामले में सावधानी और मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

कुंभ राशि: पैसों और फैसलों में सतर्कता

कुंभ राशि वालों के लिए राहु लंबे समय तक इस राशि में रहेंगे और कुछ महीनों के लिए मंगल भी साथ आएंगे। इससे गुस्सा, जल्दबाजी और गलत फैसलों की संभावना बढ़ सकती है। कामकाज में टकराव, बड़ों से मतभेद और मानसिक बेचैनी रह सकती है। पैसों के मामले में नुकसान का खतरा रहेगा। रिश्तों में बोलचाल संभालकर रखें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।

सिंह राशि: मानसिक तनाव और धैर्य की जरूरत

सिंह राशि वालों को इस साल विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। गुस्से में लिए गए फैसले बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं। काम और निजी जीवन में दबाव बढ़ सकता है। मानसिक तनाव और बेचैनी की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखना और गलत संगत से दूरी रखना इस वर्ष बहुत जरूरी होगा।

ग्रहों की स्थिति और प्रभाव

साल 2026 में गुरु, शनि, मंगल, राहु-केतु की स्थिति कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। गुरु इस साल दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, पहले कर्क और फिर सिंह में। राहु और केतु का प्रभाव भी खतरनाक रह सकता है। 23 फरवरी 2026 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और राहु-मंगल की युति (अंगारक योग) बनेगी।

मंगल-शनि का संयोजन लाएगा तनाव और संघर्ष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल कुंभ से निकलकर मीन राशि में शनि के साथ युति बनाएंगे, तो यह संयोग संघर्ष, रुकावट और मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान, व्यक्तिगत मतभेद और कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सोच-समझकर फैसले लें, भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना बेहद जरूरी है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *