Sankashti Chaturthi 2026 List: बप्पा की कृपा पाने का पावन व्रत, नए साल में कब-कब पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी? देखें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026 List: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस व्रत को करने वाले भक्तों के सभी दुखों का नाश होता है। यहां साल 2026 की सभी संकष्टी चतुर्थी तिथियों की लिस्ट दी गई है, ताकि भक्त सही दिन पर व्रत और पूजा करके भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त कर सकें।

Sankashti Chaturthi 2026 List: संकष्टी चतुर्थी भगवान श्रीगणेश को समर्पित एक अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। भक्त इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्र दर्शन तक व्रत रखते हैं। ‘संकष्टी’ शब्द का अर्थ ही होता है “कष्टों का नाश करने वाली”। ऐसे में भक्त गणेश जी की विशेष आराधना कर उनसे अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।

संकष्टी चतुर्थी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने अपने बेटे गणेश की लंबी उम्र और कल्याण के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया था। तभी से यह व्रत संतान सुख, मानसिक शांति, सफलता और बाधाओं के निवारण के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। वर्ष 2026 में संकष्टी चतुर्थी और अंगारकी चतुर्थी कई बार पड़ रही हैं, जिनमें मंगलवार को आने वाली अंगारकी चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं 2026 में संकष्टी चतुर्थी व्रत कब-कब पड़ रहे हैं।

संकष्टी चतुर्थी 2026 लिस्ट: Sankashti Chaturthi 2026 List

तारीखचतुर्थी 
6 जनवरी 2026, मंगलवारअंगारकी चतुर्थी
5 फरवरी 2026, गुरुवारसंकष्टी चतुर्थी
6 मार्च 2026, शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी
5 अप्रैल 2026, रविवारसंकष्टी चतुर्थी
5 मई 2026, मंगलवारअंगारकी चतुर्थी
3 जून 2026, बुधवारसंकष्टी चतुर्थी
3 जुलाई 2026, शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी
2 अगस्त 2026, रविवारसंकष्टी चतुर्थी
31 अगस्त 2026, सोमवारसंकष्टी चतुर्थी
29 सितंबर 2026, मंगलवारअंगारकी चतुर्थी
29 अक्टूबर 2026, गुरुवारसंकष्टी चतुर्थी
27 नवंबर 2026, शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी
26 दिसंबर 2026, शनिवारसंकष्टी चतुर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *