Samsung Galaxy Z TriFold की कीमत कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सैमसंग का यह तीन बार मुड़ने वाला फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 200MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

सैमसंग ने हाल ही में अपना तीन बार मुड़ने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च किया है। इस फोन को दक्षिण कोरिया के अलावा चुनिंदा मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग ने अपने इस ट्रिपल फोल्डेबल फोन की कीमत रिवील कर दी है। यह फोन 12 दिसंबर से दक्षिण कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इसकी जल्द ही अमेरिका, यूरोप चीन, ताइवान, सिंगापुर और यूएई में भी बिक्री शुरू होगी।
कीमत हुई रिवील
सैमसंग कोरिया न्यूजरूम के मुताबिक, यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन KRW 3,594,000 यानी लगभग 2.2 लाख रुपये की कीमत में मिलेगा। यह इसके 16GB रैम और 512GB वेरिएंट का प्राइस है। अमेरिकी बाजार में इस फोन की कीमत 2,990 डॉलर हो सकती है। वहीं, यूके में 2,680 पाउंड और यूरोप में 2,680 यूरो की शुरुआती कीमत में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। GSMArena के मुताबिक, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,44,000 रुपये हो सकती है।
Samsung Galaxy Z TriFold के फीचर्स
इस फोन में एख 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। ये दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और इसमें फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल का इस्तेमला किया गया है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
| Samsung Galaxy Z TriFold | फीचर्स |
| मेन डिस्प्ले | 10 इंच, AMOLED, 120Hz |
| कवर डिस्प्ले | 6.5 इंच, AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
| स्टोरेज | 16GB रैम, 1TB |
| बैटरी | 5,600mAh, 45W, 15W |
| रियर कैमरा | 200MP + 12MP + 10MP |
| फ्रंट कैमरा | 10MP (कवर और मेन स्क्रीन) |
यह फोन 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 200MPके मेन, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 10MP के टेलीफोटो कैमरे के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मेन और कवर स्क्रीन पर 10MP के कैमरे दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है।