
रायबरेली लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने (आरेडिका) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कारखाने ने पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक उत्पादन करते हुए 2025 डिब्बों का निर्माण किया है।आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि कारखाना अब वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों का निर्माण भी करेगा। दूसरी तिमाही तक पहला रैक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में यह सर्वाधिक उत्पादन है। कारखाने की एक और उपलब्धि रेल पहिया कारखाने में रिकॉर्ड उत्पादन है रायबरेली के रेल कोच कारखाने में रिकॉर्ड उत्पादन2024 में टेक ओवर के बाद इसमें सेना के सेवानिवृत्त तकनीकी विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया। आरेडिका को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा रहा है। कारखाने में स्वयं का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट है। चार मेगावाट की सौर ऊर्जा उत्पादन इकाई स्थापित है। यहां खेल के मैदान भी विकसित किए गए हैं। इनसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की योजना है। कारखाना प्रबंधन आसपास के गांवों के लोगों को जोड़ने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाता है l