RBI ग्रेड बी फेज 1 का परिणाम हो चुका जारी, जान लें आगे का प्रोसेस

Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक ने फेज 1 आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

RBI ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक बढ़िया खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने फेज 1 आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – सामान्य – पैनल वर्ष 2025 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण 1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सभी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा परिणाम: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आगे क्या?

भर्ती में सेलेक्ट होने हेतु इस चरण में सफल हुए उम्मीदवार अब चरण-II परीक्षा में शामिल होंगे (शामिल होने के पात्र हैं)। चरण II परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्हें चरण-I परीक्षा के परिणामों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को चरण-II (पेपर-I, II और III) परीक्षा की सभी पालियों में सभी पेपर देने होंगे। दोनों पालियों के लिए एक ही प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा और उम्मीदवार इसे RBI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *