राहुल द्रविड़ के बेटे के क्रिकेट में बढ़ते कदम, अब इस टूर्नामेंट के लिए मिल गई जगह

Spread the love

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को पुरुष अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुना गया है। वह पिछले कुछ समय से अपनी आयु वर्ग में अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को हैदराबाद में शुरू होने वाली पुरुष अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए मंगलवार को चार टीमों में से एक में शामिल किया गया। इस टूर्नामेंट के लिए चार टीमों का ऐलान किया गया है, जिसमें से अन्वय को टीम-सी में मौका मिला है। यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें युवा प्लेयर्स अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यहां अच्छा करके युवा प्लेयर्स सेलेक्टर्स को प्रभावित कर सकते हैं और इसके बाद वह आईपीएल और नेशनल टीम में जगह बना सकते हैं।

5 नवंबर से शुरू होगी अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रेस रिलीज में बताया गया है कि जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने पुरुष अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन किया है। यह टूर्नामेंट 5 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद लीग स्टेज के मुकाबले 9 नवंबर को खेला जाएगा। फिर 11 नवंबर को ही सभी नॉकआउट मैच होंगे। आरोन जॉर्ज की अगुवाई वाली टीम सी शुक्रवार को वेदांत त्रिवेदी की अगुवाई वाली टीम बी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

अन्वय ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित

महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भारत के एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं और कर्नाटक के एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। जिसने अलग-अलग आयु वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पिछली सीजन छह मैचों में 91.80 की औसत से 459 रन थे और राज्य के रन चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया था, जिसमें दो शतक शामिल रहे।

U19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर चुके कप्तानी

अन्वय द्रविड़ ने अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी भी की थी। इस दौरान उनकी लीडरशिप भी निखरकर सामने आई थी। अन्वय के बड़े भाई समित द्रविड़ भी महाराजा टी20 केएससीए ट्रॉफी में कर्नाटक की तरफ से खेल चुके हैं और क्रिकेट की दुनिया में छाने के लिए तैयार हैं।

अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए सभी टीमों का स्क्वाड:

टीम-ए: विहान मल्होत्रा ​​(कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), वंश आचार्य, बालाजी राव (विकेटकीपर), लक्ष्य रायचंदानी, विनीत वीके, मार्कंडेय पांचाल, सात्विक देसवाल, वी यशवीर, हेमचुदेशन जे, आरएस अंबरीश, हनी प्रताप सिंह, वासु देवानी, युधाजीत गुहा, इशान सूद।

टीम-बी: वेदांत त्रिवेदी (कप्तान), हरवंश सिंह (उपकप्तान और विकेटकीपर), वाफी कच्छी, सागर विर्क, सायन पॉल, वेदांत सिंह चौहान, प्रणव पंत, अहित सलारिया (विकेटकीपर), बी के किशोर, अनमोलजीत सिंह, नमन पुष्पक, डी दीपेश, मोहम्मद मलिक, महामद यासीन सौदागर, वैभव शर्मा।

टीम-सी: आरोन जॉर्ज (कप्तान), आर्यन यादव (उपकप्तान), अंकित चटर्जी, मणिकांत शिवानंद, राहुल कुमार, यश कासवांकर, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), युवराज गोहिल (विकेटकीपर), खिलान ए पटेल, कनिष्क चौहान, आयुष शुक्ला, हेनिल पटेल, लक्ष्मण प्रुथी, रोहित कुमार दास, मोहित उलवा।

टीम-डी: चंद्रहास दाश (कप्तान), मौल्यराजसिंह चावड़ा (उपकप्तान), शांतनु सिंह, अर्नव बुग्गा, अभिनव कन्नन, कुशाग्र ओझा, आर्यन सकपाल (विकेटकीपर), ए रापोल (विकेटकीपर), विकल्प तिवारी, मोहम्मद एनान, अयान अकरम, उधव मोहन, आशुतोष महिदा, एम तोशिथ यादव, सोलिब तारिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *