इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो डयूरेबिलिटी और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाले फोन को पसंद करते हैं।

Oppo F31 Pro+ 5G Review: ओप्पो ने अपने Oppo F31 Pro+ 5G फोन को कुछ ही समय पहले भारत में 32,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ हाई-एंड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो डयूरेबिलिटी और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाले फोन को पसंद करते हैं। इस फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो कि स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 50MP AI कैमरा के जरिए आप अच्छी क्वालिटी की तस्वीरों को ले सकते हैं।
इसकी डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी मजबूत और क्लासी है
F31 Pro+ 5G को ओप्पो ने काफी मॉडर्न और रिफाइन लुक के साथ बाजार में उतारा है और ये बड़े डिजाइन का भी फील देता है जैसा कि आजकल के ज्यादातर फोन में देखने को मिल रहा है। हां, छोटी हथेली वाले लोगों के लिए एक हाथ से इसे ऑपरेट करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन समय के साथ प्रेक्टिस हो जाने पर ये आसान हो जाता है। बिल्ड क्वालिटी थोड़ी मजबूत है और रोजमर्रा के इस्तेमाल, थोड़ी बहुत धूल-मिट्टी या हल्की गंदगी में काम चल सकता है। ऐसे में अगर आप फोन को घर-काम या बाहर काम में इस्तेमाल करते हैं तो यह एक भरोसेमंद फोन है।
इसके डिजाइन की खासियत की बात करें तो पाएंगे कि रियर और रेसिस्टिंग फिंगरप्रिंट पर मैट फिनिश के बावजूद ये क्लासी लुक देने में सफल रहता है। ये भी ध्यान देने वाली बात है कि इसकी 7000 mAh की विशाल बैटरी के साथ भी ये स्लिम हैंडसेट का ही लुक और फील (केवल 7.7एमएम) देता है जो आसानी से आपके ब्लेजर या ट्राउजर की पॉकेट में आ सकता है।
F31 Pro+ 5G फोन की कुछ खासियतें है
इसकी बैटरी है दमदार
F31 Pro+ 5G की बैटरी लाइफ जबरदस्त है क्योंकि इसमें 7000 mAh की बैटरी है जो आम इस्तेमाल जैसे मैसेजिंग, कॉल, वेब ब्राउजिंग, वीडियो देखने-गाना सुनने आदि में डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है। इसके अलावा आम और सामान्य यूज के तौर पर लगातार इस्तेमाल पर इसकी बैटरी 30 घंटे से ज्यादा भी चली है।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का दम
80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ लगभग एक घंटे में 0–100 परसेंट चार्जिंग होती है। इसका मतलब है कि बैटरी अगर खत्म हो जाए तो भी जल्दी चार्ज कर इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस भी ठीकठाक है
Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर + LPDDR4X RAM + UFS 3.1 स्टोरेज से फोन मल्टी-टास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मीडियम लेवल गेमिंग आसानी से संभाल लेता है और इसका परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है।
कनेक्टिविटी और फीचर्स सुविधाएं
5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, Dual SIM, VoLTE वगैरह मिलते हैं। इसके अलावा, फोन में रिवर्स चार्जिंग यानी दूसरे डिवाइस को पावर देना जैसी सुविधाएं भी हैं।
फोन के कैमरा को लेकर क्या है ऑब्जर्वेशन
F31 Pro+ 5G में 50 MP मेन कैमरा के साथ 32 MP फ्रंट कैमरा मिलता है लेकिन एक्सपीरीएंस के मुताबिक ये दिन में ठीक-ठाक फोटो देता है लेकिन लो-लाइट या थोड़ी मुश्किल लाइट में इसके कैमरे वो शानदार रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। फोन में अल्ट्रा-वाइड या जूम जैसे लेंस नहीं हैं। सिर्फ मेन + मोनो/ सेकेंडरी सेंसर का कॉम्बिनेशन है। यानी अगर आप फोटोग्राफी में प्रो-लेवल तस्वीरें चाहते हैं तो यह उतने बेहतर रिजल्ट नहीं दे पाता है।
क्या निष्कर्ष निकलकर आया
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसको बार-बार चार्ज न करना पड़े और लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तो ये फोन आपके लिए एकदम उपयुक्त है। ये रोजमर्रा के काम जैसे कि कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया, वेब ब्राउजिंग, वीडियो/म्यूजिक से लेकर हल्के-मीडियम गेमिंग या मल्टी-टास्किंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। बजट मिड-रेंज में अच्छा विकल्प चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए ही है। इसकी कीमत 32,999 रुपये है और ये फोन आपको ओप्पो की ऑफिशियल साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी आसानी से मिल जाएगा।