नया ओप्पो A6x 5G आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स सहित कई ऑनलाइन रिटेल चैनलों पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो रहा है।

Oppo A6x 5G Launched in India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने मंगलवार को भारत में Oppo A6x 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन आज से ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर में अवेलेबल है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6000 सीरीज चिपसेट से ऑपरेट होता है, जो 6GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 13-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा भी है।
ओप्पो A6x 5G की भारत में कीमत और अवेलिबिलिटी
ओप्पो A6x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये है। वहीं, इसके हाई-एंड 4GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है। इसके अलावा 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड विकल्प की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। इसके अलावा ओप्पो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को तीन महीने की इंटरेस्ट फ्री-EMI का ऑप्शन भी दे रहा है। नया ओप्पो A6x 5G आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स सहित कई ऑनलाइन रिटेल चैनलों पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह आइस ब्लू और ऑलिव ग्रीन कलर में मुहैया हो रहा है।
ओप्पो A6x 5G का कैमरा
ओप्पो A6x 5G में 13 मेगापिक्सेल रियर कैमरा है और इसमें ऑटो फोकस फीचर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। रियर कैमरा सेंसर 60 एफपीएस तक 1080पी रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है, जबकि सेल्फी कैमरा 30 एफपीएस पर 1080पी वीडियो शूट कर सकता है।
ओप्पो A6x 5G के बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन्स
ओप्पो A6x 5G में 6500mAh बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (SuperVOOC) सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स को देखें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक मिलता है। फोन का वजन 212 ग्राम है और इसके डाइमेंशियंस 166.6×78.5×8.6mm के हैं।
ओप्पो A6x 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
ओप्पो A6x 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.75-इंच की LCD स्क्रीन HD+ (720×1,570 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 256ppi पिक्सल डेंसिटी, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स, 83 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट और 100 परसेंट sRGB भी है।
नई ओप्पो A सीरीज में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट के साथ ARM माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। ओप्पो A6x 5G में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट भी है।