Onion Good For Which Body Part: ज्यादातर घरों में प्याज का इस्तेमाल सब्जी में किया जाता है। सलाद में कच्चा प्याज बहुत फायदा करता है। इसमें कई ऐसे बायोएक्टिव गुण पाए जाते हैं जो शरीर के खास अंगों के लिए कारगर साबित होते हैं। जानिए प्याज किन अंगों के लिए फायदेमंद है।

प्याज ऐसी सब्जी है जिसके बिना किसी भी सब्जी में वो स्वाद नहीं आ पाता जो आप चाहते हैं। बिना प्याज के सब्जी की ग्रेवी बनाने की हम सोच भी नहीं पाते हैं। इसलिए ज्यादातर घरों में प्याज सब्जी में इस्तेमाल की जाती है। दाल में जब तक प्याज का तड़का न लगा हो स्वाद नहीं आता। प्याज का इस्तेमाल सलाद में भी किया जाता है। कच्ची प्याज का स्वाद कुछ लोगों को बहुत पसंद होता है। प्याज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि ये शरीर के कुछ अंगों के लिए बेहद खास है। प्याज में पाए जाने वाले बायोएक्टिव गुण शरीर में कुछ अंगों के कामकाज को सही तरीके से करने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्याज में पाए जाने वाले सल्फर और जिंक कंपाउंड कई समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। जानिए प्याज किस अंग के लिए फायदेमंद है।
प्याज किस अंग के लिए फायदेमंद है?
लिवर के लिए प्याज के फायदे- प्याज खाना शरीर के दो अंगों के लिए बेहद फायदेमंद है। जिसमें लिवर शामिल है। प्याज लिवर सेल्स के कामकाज में तेजी लाता है। NIH की इस रिपोर्ट के अनुसार प्याज सल्फर से भरपूर सब्जी है जो लिवर सेल्स में सूजन को कम करती है। प्याज खाने से लिवर फंक्शन में सुधार आता है। इसके अलावा ये फैटी लिवर की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद करता है और इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स फैट लिपिड्स को कम करते हैं। प्याज खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आती है।
छोटी आंत के लिए प्याज के फायदे- छोटी आंत की समस्या के लिए प्याज का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये प्रीबायोटिक्स (prebiotics) की तरह काम करता है। इससे गट हेल्थ में सुधार आता है। प्याज में ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो पेट के माइक्रोफ्लोरा के लिए भोजन के रूप में कार्य करते हैं। प्रीबायोटिक्स का उपयोग छोटी आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे आंतों का काम काज बेहतर रहता है।
इसके अलावा प्याज की एक खास बात ये भी है जब आप इसे खाते हैं तो ये फ्रूक्टेंस (fructans) का काम करता है जो कि आंतों की गतिविधियों को तेज करने में मददगार है। प्याज खाने से लू लगने का खतरा भी दूर होता है। गर्मियों में खासतौर से कच्चा प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रोजाना अपनी थाली में थोड़ा सा प्याज जरूर शामिल करें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।