सुधा सिंह की उपलब्धियों और योगदान को देखते हुए, यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा

रायबरेली। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 19 अप्रैल को साढ़े आठ बजे होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में ओलंपियन पदमश्री मॉडर्न कोच फैक्ट्री की खेल अधिकारीसुधा सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उन्हें खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह आयोजन युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सुधासिंह की उपलब्धियों और योगदान को देखते हुए, यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ खेलोगे तभी खिलोगे’ ‘ सिद्धांत को सार्थक करता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करना है