BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नितिन नबीन का पहला बयान, बोले- ‘यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और…’

Spread the love

बीजेपी ने 45 साल के नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली पहुंचे और अपना पद संभाला। आइए जानते हैं कि पद संभालने के बाद उन्होंने क्या कहा।

बिहार के भाजपा नेता नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 45 साल के नितिन नबीन के नाम के ऐलान से हर किसी को सरप्राइज मिला है। दिल्ली के सियासी गलियारे में आज सबसे ज्यादा चर्चा नितिन नबीन की है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन आज दिल्ली पहुंचे। यहां भाजपा मुख्यालय पर अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन ने अपना पद संभाल लिया। पद संभालने के बाद अब नितिन नबीन का पहला बयान भी सामने आया है।

क्या बोले नितिन नबीन?

नितिन नबीन ने कहा- “विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। संसदीय दल के सभी सम्मानित सदस्यों तथा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और उत्तरदायित्व–दोनों है।”

नितिन नबीन ने आगे कहा- “मैं संकल्पबद्ध हूं कि अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करूंगा। यह विश्वास है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ का मार्ग प्रशस्त करेंगे।”

क्यों चुने गए नितिन नबीन?

बीजेपी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। 5 बार के विधायक और तीन बार मंत्री रहे बिहार के नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करके ये मैसेज देने की कोशिश की गई है कि अब पार्टी में जेनरेशन नेक्स्ट की बारी है। नितिन नबीन को बधाई देने का सिलसिला जारी है। दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि ये बीजेपी की खूबसूरती है कि कार्यकर्ताओं किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *