नई e-Aadhaar App से आसान हुआ काम, घर बैठे बदलें पता-मोबाइल नंबर और नाम

Spread the love

अब सरकार की ओर से एक ऐसा सिस्टम बना दिया गया है जिससे आपको हर जगह आधार कार्ड ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

New e-Aadhar App:आधार कार्ड के जरिए आपके बहुत से काम आसानी से हो जाते हैं और इनमें फाइनेंशियल कामों से लेकर घरेलू जरूरतों के कार्य भी शामिल हैं। चाहे बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना हो या राशन कार्ड, बैंक में खाता खुलवाना हो या आयुष्मान कार्ड बनवाना हो..सभी तरह की जरूरतों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी हो चले हैं। लोगों को अपने पास आधार कार्ड रखकर चलने की जरूरत होती है लेकिन अब सरकार की ओर से एक ऐसा सिस्टम बना दिया गया है जिससे आपको हर जगह आधार कार्ड ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आप घर बैठे अपने जरूरी काम जैसे आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर बदलवाने जैसे काम भी घर बैठे कर सकते हैं।

सरकार ने ई-आधार ऐप लॉन्च कर दिया है जिससे आप घर बैठे अपने नाम और पता बदल सकते हैं और आपको हर जगह फिजिकल आधार ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

आधार कार्ड की सिक्योरिटी इस ई-आधार के जरिए और अधिक मजबूत हो पाएगी। इसमें ई-आधार ऐप में आपके आधार कार्ड के अंत के चार डिजिट दिखाए देंगे। जहां तक आपकी जन्मतिथि की बात है, उसमें भी केवल ईयर ही दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *