Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, अच्छा समय शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत

Spread the love

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा भारत की उन महापुरुषों में शामिल हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक ज्ञान से पूरे संसार को प्रभावित किया है। बाबा ने यूं तो अपने जीवन काल में कई संदेश दिए, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अच्छा समय शुरू होने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में नीम करोली बाबा ने क्या बताया था।

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान से कई लोगों के जीवन में उजाला किया है। आज भी लोग कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन करने जाते हैं। अपने जीवनकाल के दौरान बाबा नीम करोली ने कई ऐसे उपदेश दिए हैं जो आज भी लोगों के काम आते हैं। बाबा ने अच्छा समय शुरू होने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में भी बताया था। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सपने में पूर्वजों का आना 

अगर आपके पूर्वज आपके सपने में आते हैं तो ये अच्छे दिनों के आने का संकेत है। बाबा नीम करोली बताते हैं कि पूर्वज अगर आपके सपने में आकर आपको अच्छे-बुरे की सीख दें तो समझ जाइए अब आपके जीवन का बुरा दौर समाप्त होगा। आपके जीवन में चल रही परेशानियां भी इसके बाद दूर होने लगती हैं। 

संत-महात्माओं के दर्शन

बाबा नीम करोली बताते हैं कि साधु-संत और महात्माओं के दर्शन अगर आपको होने लग जाते हैं तो आपके जीवन की कठिनाइयों का अंत होने लगता है। ये अच्छे समय के आने का संकेत है साथ ही ऐसा होने पर आपका आध्यात्मिक ज्ञान भी बढ़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई बार ईश्वर साधु-संतों का रूप लेकर आपके जीवन में आते हैं और आपके जीवन को सकारात्मक रूप से बदल देते हैं। 

पूजा के दौरान आंसुओं का आना 

अगर आप पूजा कर रहे हों और इस दौरान आपकी आंखों से आंसू छलकने लगें तो इसके भी बाबा शुभ संकेत मानते हैं। इसका अर्थ है कि ईश्वर की कृपा आप पर बरसने वाली है और पारिवारिक और करियर के क्षेत्र में खुशियां मिलने वाली हैं। 

गाय के बार-बार दर्शन होना

अगर आपको गाय माता के बार-बार दर्शन होते हैं तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। बाबा नीम करोली भी इस बात से सहमत थे कि गाय के दिखने पर व्यक्ति के जीवन में सुधार होता है। गाय का दिखना ग्रहों के बुरे प्रभाव को भी कम करता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आप उन्नति प्राप्त करते हैं। गाय का बार-बार दिखना आपके घर-परिवार में खुशियां आने का संकेत भी माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *