10 से 1 का सबसे असरदार फॉर्मूला, गड़बड़ हो रहे हार्मोन्स और लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए जरूर अपनाएं

Spread the love

Improve Disturbed Hormones And Lifestyle: हार्मोंस बिगड़ रहे हैं तो एक बार 10 से 1 वाला ये फॉर्मूला जरूर अपना कर देखें। इससे न सिर्फ हार्मोन बैलेंस होंगे बल्कि लाइफस्टाइल में भी सुधार आएगा। जानिए क्या है 10-1 के ये नियम?

हर कोई खराब हो रही लाइफस्टाइल को लेकर परेशान है। जिसकी वजह से न सिर्फ बीमारियां बढ़ रही हैं बल्कि हार्मोन्स का बैलेंस भी बिगड़ने लगा है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन बैलेंस खराब होने से पीसीओडी, पीरियड्स और प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी हार्मोनल इम्बैलेंस से परेशान हैं तो इसके लिए 10-1 तक का ये सुपरहिट फॉर्मूला अपना लें। इससे हार्मोंस में सुधार आएगा और लाइफस्टाइल भी ठीक होने लगेगी। इंस्टाग्राम हार्मोन्स एंड नेचुरल फर्टिलिटी कोच श्री लावन्या ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 10-1 तक के नियम बता रही हैं।

हार्मोन्स बैलेंस करने का तरीका

10- इस नियम में आपको रोजाना 10 हजार कदम चलने हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी घटती है और वजन कम होता है। हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। हार्ट हेल्थ में सुधार आता है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

9- इसमें आपको पूरे दिन में 9 गिलास पानी पीना है। करीब 2.5 लीटर पानी पीने से मेटॉबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है। बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और शीर हाइड्रेट रहता है।

8- इसमें आपको रोजाना 8 मिनट डीप ब्रीदिंग करनी है। आप 4-7-8 बॉक्स ब्रीदिंग को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपका नर्व्स सिस्टम शांत होता है और तनाव भी कम होता है।

7- इसमें आपको रोजाना 7 घंटे की नींद जरूर लेनी है। नींद हार्मोन रिप्रोडक्ट के लिए जरूरी है साथ ही ग्रोथ हार्मोन बढ़ाने के लिए भी जरूरी मानी गई है।

6- इसमें आपको छह पोर्शन रंगीन सब्जियों और फलों के डाइट में शामिल करने चाहिए। इससे शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स फाइबर और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स मिलते हैं जो हार्मोन बैलेंस में सपोर्ट करते हैं।

5- रूल नंबर पांच में आपको हफ्ते में 5 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी है। इससे मसल मांस को सपोर्ट मिलता है।एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन लेवल बैलेंस रहता है।

4- चौथा नियम है जिसमें आपको दिनभर में 4 बैलेंस मील लेने चाहिए। जिसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट शामिल हों। इसे आप छोटे-छोटे मील्स में शामिल करें।

3- रोजाना दिन में 3 कप हार्मोन फ्रेंडली हर्बल टी लें। इसमें आप गुड़हल की चाय, जैस्मिन टी, ग्रीन टी, दालचीनी की चाय, पुदीना की चाय पी सकते हैं। 

2- दूसरा नियम है आपको 2 घंटे स्क्रीन टाइम से दूर रहना है। खासतौर से सुबह का 1 घंटा और रात को सोने से पहले 1 घंटा स्क्रीन और फोन से दूर रहें।

1- इस नियम में आपको दिनभर में कोई भी एक जॉयफुल एक्टिविटी करनी है। आप इसमें स्विमिंग, डांसिंग, नेचर वॉक, रनिंग या एक्सरसाइज जैसी कोई भी एक्टिविटी शामिल कर सकते हैं।

isclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *