Merry Christmas 2025 Wishes, Quotes in Hindi: हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस की धूम जारों तरफ देखने को मिल रही है। बाजार में क्रिसमस को लेकर रौनक अभी से नज़र आने लगी है। इस खास मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को क्रिसमस क

Merry Christmas 2025 Wishes, Quotes in Hindi: क्रिसमस (Christmas) का त्योहार दुनियाभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। यह हर साल 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। हालांकि यह ईसाई धर्म का मुख्य पर्व है, लेकिन हर धर्म के लोग इसे धूम धाम के साथ मनाते हैं। क्रिसमस पर लोग चर्च में विशेष प्रार्थनाएं करते हैं, अपने घरों को क्रिसमस ट्री से सजाते हैं और अपने प्रियजनों को प्यार भरे तोहफे देते हैं। बच्चों के लिए क्रिसमस का मतलब ‘सांता क्लॉज’ होता है। ऐसी मान्यता है कि सांता क्लॉज लाल कपड़ों में आते हैं और बच्चों के लिए ढेर सारे उपहार और मिठाइयां लेकर आते हैं। बच्चे अपनी इच्छाएं लिखकर मोजों (stockings) में टांग देते हैं। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।
Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi
1. क्रिसमस आया है खुशियां लाया है,
सांता अपने संग तोहफे लाया है।
न भूलें कहना उसे शुक्रिया,
यीशु के प्रेम में सादगी अपनाया है।
Merry Christmas 2025
2. सांता लाए आपके लिए ढेर सारा प्यार,
जिंदगी में हर दिन रहे खुशियों की बहार।
अपनों का दुलार और मुस्कान साथ हो,
आपका क्रिसमस हो सबसे शानदार।
Merry Christmas 2025
3. क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
साथ हो खुशियां और अपनों का प्यार।
आने वाला साल हो सफलता से भरा,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार।
Merry Christmas 2025
4. देवदूत बनकर कोई आएगा,
आपकी हर दुआ को सच कर जाएगा।
क्रिसमस के इस पावन दिन,
खुशियों का खजाना दे जाएगा।
Merry Christmas 2025
5. सांता आएगा, सपनों को सजाएगा,
हर अधूरी चाह को पूरा कर जाएगा।
क्रिसमस के दिन खुशियों की सौगात,
आपके जीवन में उजाला लाएगा।
Merry Christmas 2025
6. जहां चेहरे पर मुस्कान छा जाए,
वहीं क्रिसमस की रौनक आ जाए।
दिल से दिल को जोड़ने वाला,
खुशियों का पैगाम लाए।
Merry Christmas 2025
7. ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं।
सिर्फ दिल से आपको,
क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहा हूं।
Merry Christmas 2025
8. आओ भूलकर सारे गम,
दिलों में भरें एक-दूजे के लिए प्यार।
हर आने वाला दिन लाए खुशियों की बहार,
इसी दुआ के साथ मनाएं क्रिसमस का त्योहार।
Merry Christmas 2025