बिना ओवन के इस तरह घर पर फटाफट बनाएं आटे का पिज्ज़ा, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

Spread the love

How to make Aata Pizza without Oven: अगर आप अपने बच्चों को हेल्दी पिज्ज़ा खिलाना चाहते हैं तो घर पर आटे का पिज्ज़ा बना सकते हैं। यहां से नोट कर लें सिंपस रेसिपी। ये पिज्ज़ा बिना ओवन के तैयार किया जा सकता है। नोट करें पिज्ज़ा की आसान सी रेसिपी।

पिज्ज़ा का नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े, यंगस्टर्स सभी के मुंह में पानी आ जाता है। पिज्ज़ा की दीवानगी बच्चों में सबसे ज्यदा देखने को मिलती है। बच्चे अक्सर पिज्ज़ा खाने की जिद भी करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाला पिज्ज़ा अनहेल्दी होता है जिसकी वजह से पेरेंट्स बच्चों को खिलाने से बचते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले पिज्ज़ा में मैदा का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में अगर आप बच्चों को हेल्दी पिज्ज़ा खिलाना चाहते हैं तो घर पर आटे का पिज्ज़ा बना सकते हैं। घर पर आटे का पिज्ज़ा बिना ओवन के भी बना सकते हैं। यहां हम आटा पिज्ज़ा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

स्टेप 1

आटे का पिज्ज़ा बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप आटा लें। इसमें दो चुटकी बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 2

अब इसमें दही डालें। फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। अगर आप दही नहीं डालना चाहते तो एक चम्मच नींबू का रस डाल सकते हैं।

स्टेप 3

अब गूथे हुए आटे के ऊपर दो चम्मच तेल डालें और 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें।

स्टेप 4

अब एक स्टील की प्लेट में थोड़ा सा बटल या ऑयल लगाएं और आटे की लोई को हल्के हाथों से दबाकर रोटी का शेप दें।

स्टेप 5

अब इसमें कांटे वाले चम्मच की मदद से छेद कर लेंगे। इसके बाद इसपर पिज्जा सॉस लगाएं। फिर इसपर चीज डालें और वेजिटेबल्स डालकर टॉपिंग करें।

स्टेप 6

अब एक कढ़ाई को तवे पर गर्म करें और इसमें 250 ग्राम नमक डालकर अच्छी तरह फैलाएं। कुछ देर के लिए इसे ढककर छोड़ दें।

स्टेप 7

जब ये पूरी तरह गर्म हो जाए तो इसमें एक कटोरी रखें और उसपर पिज्ज़ा को रखें। फिर प्लेट को ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें।

स्टेप 8

आपका पिज्ज़ा बनकर तैयार है। इसपर आप चीली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *