Love Horoscope 22 Nov 2025: मेष-वृषभ-मिथुन की लव लाइफ में बड़ा बदलाव, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां, आज मिलेगा रोमांस का सरप्राइज, पढ़िए प्रेम राशिफल

Spread the love

Love Rashifal 22 November 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों के प्रेम संबंधों में आज अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलेंगी। आज के लव राशिफल में जानिए आपका रिश्ता कितना मजबूती पकड़ेगा, किन राशियों को रोमांस का सरप्राइज मिलेगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।

Love Rashifal 22 November 2025: आज 22 नवंबर 2025 शनिवार का दिन प्रेम, रिश्तों और भावनाओं की गहराई समझने का है। सिंगल लोगों के लिए सितारों ने खास संदेश दिए हैं। ज्योतिषी चिराग दारूवाला के मुताबिक, ग्रहों की चाल कई राशियों के प्रेम जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रही है। किसी को नया प्यार मिलेगा, तो किसी के रिश्ते में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। गणेशजी बताएंगे कि किस राशि पर किस्मत मेहरबान हो रही है और किसे संभलकर चलने की सलाह है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का लव राशिफल क्या संकेत दे रहा है। 

मेष: भावनाएं व्यक्त करने का शुभ समय

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। उन्हें यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। अपने पार्टनर पर हमेशा विश्वास करें और उनका सम्मान करें।                 

भाग्यशाली रंग : काला

भाग्यशाली अंक : 15

वृषभ: प्रियजनों के साथ समय बिताएं

गणेशजी कहते हैं कि भय को अपने मन से निकाल कर इस समय का पूरा आनंद लें, क्योंकि यह समय वापस नहीं आएगा। आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें। आप हमेशा सही का साथ देते है, इसलिए आपको जानने वाले हमेशा आपका सम्मान करते है।                
        ᅠ
भाग्यशाली रंग : पीला
भाग्यशाली अंक : 11

मिथुन: आकर्षण बढ़ेगा, नया रिश्ता बन सकता है

गणेशजी कहते हैं कि यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। बड़े भाई बहन की सलाह भी आपने जीवन में परिवर्तन ला सकती है। यह समय आपके लिए बहुत संतोषजनक है। दूसरों के द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दें, ताकि आप खुद के काम को और भी बेहतर तरीके से कर सके।            

भाग्यशाली रंग : हरा
भाग्यशाली अंक : 9

कर्क: रिश्ते को प्राथमिकता देने का दिन

गणेशजी कहते हैं कि आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजर अंदाज न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है। दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी योग है। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने शोना की भी इसमें सलाह लें। यह यात्रा आप दोनों को अच्छे पल देगी जिससे आपका संबंध मजबूत होगा।                     

भाग्यशाली रंग : भूरा
भाग्यशाली अंक : 7

सिंह: नए रिश्ते और नई उमंग

गणेशजी कहते हैं कि  नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नई मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते है। जीवन की हर समस्या का एक ही समाधान है रिश्ते की कद्र करें, अपने शोना के लिए समय निकालें और उसे प्यार का अहसास कराएं। आपका धार्मिक झुकाव आपको धर्म स्थान, गुरु शरण या यात्रा के लिए ले जा सकता है।                         

भाग्यशाली रंग : ग्रे 
भाग्यशाली अंक : 5

कन्या: रिश्तों में खुशियों की बहार

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। आपके चारों ओर खुशियों की बहार है! आज आप उत्सुक और उत्साहित हैं व उन लोगों की संगत का मजा ले रहे हैं, जो आपकी परवाह करते है। अपने प्रेमी के लिए आपके मन में उमड़ा प्यार का सागर आपको प्रफुलित रखेगा। आपकी आंतरिक ऊर्जा ही दूसरे लोगों को आपके प्रति आकर्षित करती है और लोग आपसे प्यार करते है।             

भाग्यशाली रंग : सुनहरा
भाग्यशाली अंक : 3

तुला: सही समय पर प्रेम का इजहार

गणेशजी कहते हैं कि समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा। अभी कानूनी समझौते या टाई अप आपके पक्ष में हैं। आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिए अच्छा है। आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें। जब आप किसी से सच्चा प्रेम करते है, तो उन्हें अपनाते हैं और उनकी इज्जत करते हैं, उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते।                          

भाग्यशाली रंग : नारंगी
भाग्यशाली अंक : 1

वृश्चिक: प्यार में आई बाधाएं दूर होंगी

गणेशजी कहते हैं कि प्यार में आई बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे। विवाद या दुर्घटना की भी संभावना है। आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लम्बा चलने वाला हैं।                        

भाग्यशाली रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक : 10

धनु: रिश्ते में समझदारी से काम लें

गणेशजी कहते हैं कि अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। आपकी लव लाइफ बहुत ही रसपूर्ण हैं किंतु कुछ उतार चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी।                   

भाग्यशाली रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक : 8

मकर: पार्टनर का मिलेगा पूरा साथ

गणेशजी कहते हैं कि घरेलू मामले आपको अशांत कर सकते है, लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा, जिससे कोई भी समस्या पल भर में छूमंतर हो जायेगी। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है। जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे। कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें, क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।                         

भाग्यशाली रंग : लाल
भाग्यशाली अंक : 6

कुंभ: रिश्ते की कमी को समझें, सुधारें

गणेशजी कहते हैं कि छोटी और साहसिक यात्रा के लिए जीवन का यह चरण सर्वोत्तम है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके साथ कौन है। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह जरूर जानें कि इसमें क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा। याद रखें जीवन छोटा है इसे ऐसे लोगों के साथ बिताएं जो आपको खुश रखें।                

भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 4

मीन: परिवार और प्रेम दोनों को समय दें

गणेशजी कहते हैं कि इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है, लेकिन ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। अधिकतर मामलों में यह बात सही है। हालांकि, भूल जाना माफ़ करने से ज्यादा मुश्किल है, लेकिन इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है। मूड में बदलाव कारण आज किसी भी विशेष काम को करने से बचें।                
       
भाग्यशाली रंग : सफेद
भाग्यशाली अंक : 2

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *