Lava Agni 4 हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स जानिए

Spread the love

लावा अग्नि 4 में 5000mAh की बैटरी 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी क्लेम कर रही है कि यह 19 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।

Lava Agni 4 Launched: Lava Agni 4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और भारतीय कंपनी के इस लेटेस्ट हैंडसेट में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जो एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम में लगा है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज से ऑपरेट होगा। लावा अग्नि 4 में 5000mAh की बैटरी है। लावा अग्नि 4 में 5000mAh की बैटरी 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी क्लेम कर रही है कि यह 19 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।  ये  Lava Agni 3 के उत्तराधिकारी के रूप में बाजार में आया है।  गौरतलब है कि Lava Agni 3 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था।

लावा अग्नि 4 की भारत में कीमत और उपलब्धता

लावा अग्नि 4 की भारत में कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये रखी गई है। हालांकि ब्रांड का दावा है कि यह शुरुआती कीमत है जिसमें डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ऑफर शामिल हैं। हैंडसेट दो कलर फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट – ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से भारतीय समय के मुताबिक अमेजन पर खरीदा जा सकेगा।

चार साल का सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा

लावा अग्नि 4 स्टॉक एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसमें तीन एंड्रॉइड अपग्रेड और चार साल के सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया गया है। हैंडसेट में 6.67 इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक रहेगा, 2400 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और 446 PPI (पिक्सल प्रति इंच) की पिक्सल डेनसिटी मिलेगी।

कंपनी के मुताबिक इसमें आगे की तरफ 1.7 मिमी इक्विलेट्रल बेजेल्स वाला एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ मैट AG ग्लास है। लावा अग्नि 4 में बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन के लिए सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम, स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग है। लावा का दावा है कि इसमें वेट टच कंट्रोल फीचर भी है, जो गीले या ऑइली हाथों से टच करते समय स्क्रीन की रिस्पॉन्सिविटी को बढ़ाता है।

लावा अग्नि 4 के और स्पेसिफिकेशन

लावा अग्नि 4 में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट, 8GB LPDDR5X रैम और 256जीबी UFS 4.0 स्टोरेज है। दावा किया गया है कि इसका AnTuTu (v10) स्कोर 1.4 मिलियन से ज्यादा है। इसमें टेंप्रेचर क्रंट्रोल के लिए 4300 स्क्वेयर मिमी के ताप अपव्यय क्षेत्र वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है।

हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ऐप लॉक, एंटी-थेफ्ट अलार्म और प्राइवेसी व सुरक्षा के लिए एंटी-पीपिंग फीचर हैं। लावा अग्नि 4 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, USB 3.2 टाइप-C और एक IR ब्लास्टर शामिल हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और एक माइक्रोफोन भी है। 

लावा ने फोन में पेश किया वायु AI 

लावा अग्नि 4 के साथ ब्रांड ने अपनी प्रॉपर्टी वाला वायु AI पेश किया है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह नैचुरल और संवादात्मक शिक्षण को सक्षम बनाता है। यह वॉइस कमांड के जरिए सिस्टम-स्तरीय कार्यों पर कंट्रोल देता है। हैंडसेट में एआई एजेंट भी हैं जिनमें एआई मैथ टीचर, एआई इंग्लिश टीचर, एआई पुरुष और महिला साथी, एआई हॉरोस्कोप, एआई टेक्स्ट असिस्टेंट, एआई कॉल समरी, एआई फोटो एडिटर, एआई इमेज जेनरेटर और बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा आपको वॉइस और विज़ुअल इंटेलिजेंस फीचर्स और गूगल के सर्किल टू सर्च का एक्सेस भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *