देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें हर सीट की पूरी डिटेल

Spread the love

बिहार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के साथ देश के सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा।

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान होना है, जिसके बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। इसके अलावा देश के सात राज्यों में उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में कई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। इन सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगा। वहीं उपचुनाव के बाद सभी सीटों पर मतगणना एक साथ 14 नवंबर को होगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर जबकि अन्य छह राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा। 

किस सीट पर कब है मतदान

इवेंटजम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर उपचुनावराजस्थान की विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख13.10.2025 13.10.202513.10.2025
नामांकन करने की अंतिम तिथि20.10.202521.10.202521.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि22.10.202522.10.202523.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि24.10.202524.10.202527.10.2025
मतदान की तिथि11.11.202511.11.202511.11.2025
रिजल्ट14.11.202514.11.202514.11.2025

इन आठ सीटों पर होगा उपचुनाव

बता दें कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उसमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा पर वोटिंग होगी। इसके अलावा राजस्थान की अंता सीट, झारखंड की घाटशिला सीट, तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट, पंजाब की तरनतारन सीट, मिजोरम की डम्पा सीट और ओडिशा की नुआपाड़ी सीट पर उपचुनाव होना है। इन सभी सीटों पर एक साथ 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। इसके अलावा बिहार चुनाव के नतीजों के साथ ही 14 नवंबर को इन सभी आठ सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *