iQOO Neo 11 लॉन्च के लिए तैयार, 30 अक्टूबर को Snapdragon 8 Elite SoC के साथ देगा दस्तक

Spread the love

कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन का टीजर रिलीज करते हुए इस बात का ऐलान किया कि इसमें 8K वेपर चेंबर (VP) कूलिंग सिस्टम से लैस है।

iQOO के फोन्स को स्मार्टफोन्स की दुनिया में खासतौर पर गेमिंग के अच्छे डिवाइस के लिए जाना जाता है और अब इसके नए हाई-एंड हैंडसेट की लॉन्चिंग होने का समय आ गया है. 30 अक्टूबर यानी कल चीन के बाजार में iQOO के नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होने वाली है और इसका नाम iQOO Neo 11 है। ये नया फ्यूचर फ्लैगशिप डिवाइस होने वाला है और इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट की पावर मिलेगी। ये एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए सबसे तेजी से बढ़ते प्रोसेसर्स में से एक है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन का टीजर रिलीज करते हुए इस बात का ऐलान किया कि इसमें 8K वेपर चेंबर (VP) कूलिंग सिस्टम से लैस है।

स्टोरेज और रैम के बारे में जानें

iQOO Neo 11 में LPDDR5x अल्ट्रा RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी जिसके दम पर आप बेहद तेज स्पीड से मल्टीटास्किंग और डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। ऑफिशियल टीजर के मुताबिक फोन ने शानदार AnTuTu स्कोर किया है जो 3.54 मिलियन का रहा है, जो इस फोन को इस सेगमेंट के इंडस्ट्री लीडर में से एक बनाता है।

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर

गीकबेंच पर मिली डिटेल्स के मुताबिक iQOO Neo 11 में 16 जीबी की रैम मिलेगी और ये एंड्राइड 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। ये स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सेटअप को सपोर्ट करेगा जो हाई परफॉरमेंस 4.32 GHz कोर के साथ 6 एफिशएंसी कोर 3.53 GHz पर रन करेंगे।

कूलिंग इनोवेशन्स वाली खासियत बनाएगी और खास

इस नए स्मार्टफोन में BOE LTPO AMOLED वाला डिस्प्ले है जिसमें 2K रेजलूशन और 144 Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। 3200 Hz टच सैंपलिंग और 25.4ms रेस्पॉन्स टाइम का फीचर भी मिलेगा और इसमें एक्सट्रीम रेस्पॉन्सिव टच कंट्रोल भी मिल रहे हैं।

iQOO 15 की भी लॉन्चिंग डेट कंफर्म

दरअसल iQOO 15 की भी लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है और खुद कंपनी के एक अधिकारी ने इसके लॉन्च के डेट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 27 नवंबर इस फोन के भी संभावित फीचर्स सामने आ रहे हैं और 7000mAH की बैटरी मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं इसमें 100W की वायर्ड चार्जिंग के साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *