IND vs SA T20I Series: किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और झटके सबसे ज्यादा विकेट; इन प्लेयर्स के सिर सजा ताज

Spread the love

IND vs SA T20I Series: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 मैच 30 रनों से अपने नाम कर लिया और इसी के साथ धमाकेदार अंदाज में सीरीज जीत ली।

India vs South Africa T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है, जहां टीम इंडिया ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के लिए तीसरे टी20 मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए पूरी सीरीज में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने दमदार खेल दिखाया।

टी20 सीरीज में तिलक वर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2025 में हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम रहा। उन्होंने सीरीज के चार मैचों में कुल 187 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। पांचवें मैच में उन्होंने 42 गेंदों में कुल 73 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा और टीम की जीत में अहम रोल निभाया। वहीं दूसरे टी20 मैच में भी 34 गेंदों में कुल 62 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का ताज क्विंटन डिकॉक के सिर सजा। उन्होंने चार मैचों में कुल 156 रन बनाए, जिसमें 90 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने 46 गेंदों में कुल 90 रनों की पारी खेली थी और उनकी वजह से ही अफ्रीकी टीम ने 51 रनों से जीत दर्ज की थी। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था।

IND vs SA के बीच 2025 में हुई T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स:

बल्लेबाजदेशरन
तिलक वर्माभारत187
क्विंटन डिकॉकसाउथ अफ्रीका156
हार्दिक पांड्याभारत142
एडन माक्ररमसाउथ अफ्रीका110
अभिषेक शर्माभारत103

वरुण चक्रवर्ती ने किया शानदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच साल 2025 में हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ताज स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के सिर सजा है। उन्होंने चार मैचों में कुल 10 विकेट झटके। पांचवें टी20 मैच में उन्होंने चार विकेट हासिल किए। पूरी सीरीज में अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लुंगी एनगिडी ने हासिल किए। उन्होंने सीरीज के चार मैचों में 6 विकेट हासिल किए। इस तरह से सीरीज में वरुण ने उनसे ज्यादा कुल 4 विकेट झटके।

IND vs SA के बीच 2025 में हुई T20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर्स:

गेंदबाजदेशविकेट
वरुण चक्रवर्तीभारत10
लुंगी एनगिडीसाउथ अफ्रीका6
ओटनेल बार्टमैनसाउथ अफ्रीका5
अर्शदीप सिंहभारत5
जसप्रीत बुमराहभारत4
लुथो सिपामलासाउथ अफ्रीका4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *