साल 2025 में औंधे मुंह गिरी 90 प्रतिशत बॉलीवुड फिल्में, चंद कहानियों ने ही बॉक्स ऑफिस पर छोड़े निशान, गुमनाम रहीं 200 फिल्में

Spread the love

बॉलीवुड में इस साल अब तक 240 से ज्यादा फिल्में बनी हैं लेकिन केवल 10 प्रतिशत फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपना निशान छोड़ा है। वहीं 90 प्रतिशत फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।

बॉलीवुड के लिए साल 2025 कोई खास नहीं रहा है और चंद फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाया है। इस साल बॉलीवुड की करीब 240 फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। लेकिन केवल 10 प्रतिशत यानी 20 से 25 फिल्मों ने ही कमाई के मामले में अपना जलवा दिखा पाया है। बाकी की करीब 90 प्रतिशत फिल्में औंधे मुंह गिरीं और गुमनामी में चली गईं। आज हम आपको बताते हैं वो आंकड़ा जो बॉलीवुड फिल्मों के मेकर्स के लिए ध्यान देने लायक है। क्या ऐसी वजह रही कि 90 प्रतिशत फिल्में लोगों के दिलों में जगह बना पाईं। 

केवल इन 10 प्रतिशत फिल्मों ने किया कमाल

बॉलीवुड में इस बार जो 10 प्रतिशत फिल्में चली हैं उनमें लव स्टोरी से लेकर कॉमेडी और एक्शन शामिल रहा है। यहां तक कि ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली फिल्म होमबाउंड भी कमाई के मामले में फिसड्डी रही थी। लेकिन इन सभी के बीच कुछ फिल्मों ने कमाल किया है। इस लिस्ट में हम आपको बताते हैं वो चंद फिल्में जिन्होंने कमाई के मामले में मेकर्स को खुश किया है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही हैं। 

फिल्म डायरेक्टरकलेक्शनबजटस्टारकास्ट
छावालक्ष्मण उतेकर808 (WW)150CRविक्की कौशल रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना
धुरंधरआदित्य धर590250CRरणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त
सैयारामोहित सूरी57550CRअहान पांडे और अनीत पड्डा
हाउसफुल-5तरुण मनसुखानी292225अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन और रितेश
सितारे जमीं परआर एस प्रसन्ना26880आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा
रेड-2राज कुमार गुप्ता23580अजय देवगन और रितेश देशमुख
रेड-2राज कुमार गुप्ता23580अजय देवगन और रितेश देशमुख
थामा आदित्य सरपोटदार191140आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना
सिकंदर एआर मुरुगुदास200182सलमान खान और रश्मिका मंदाना
जॉलीएलएलबी 2सुभाष कपूर170100अक्षय कुमार और अरशद वारसी
तेरे इश्क मेंआनंद एल राय15975धनुष और कृति सैनन
स्काई फोर्सअभिषेक अनिल कपूर155130अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया
केसरी चैप्टर-2करण सिंह त्यागी14393अक्षय कुमार और आर माधवन
जाटगोपिचंद मिलनैनी11785सनी देओल और रणदीप हुड्डा
एक दीवाने की दीवानियतमिलाप जावेरी11330हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा
दे दे प्यार दे 2अंशुल शर्मा112 74अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीशशांक खेतान10380वरुण धवन, जाह्नवी कपूर
मेट्रो इन दिनों अनुराग बासु7255अनुपम खेर, नीना गुप्ता 

औंधे मुंह गिरीं 200 से ज्यादा फिल्में

हालांकि 200 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। इनमें से कई ऐसी रहीं हैं जिनका बजट बड़ा था लेकिन जब रिलीज हुईं तो किसी ने नहीं पूछा। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स को तगड़ी चपत लगी है और बॉलीवुड की इमेज पर भी बट्टा लगा है। ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर-2 एक ऐसी ही फिल्म रही है जो 400 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और बुरी तरह फ्लॉप रही थी। धड़क-2, बागी-4, फतेह, द बंगाल फाइल्स, आजाद, मेरे हसबैंड की बीवी, लवयापा और ग्राउंड जीरो जैसी कई फिल्में मेकर्स को तगड़ा बट्टा लगाने में सफल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *