आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 12 अक्टूबर 2025 तक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Prelims Result 2025: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड को चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 26 सितंबर को घोषित किया गया था। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ/एमटी) की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।
आगे का प्रोसेस?
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा में जिन उम्मीदावरों ने सफलता हासिल की है या यूं कहें कि उत्तीर्ण हुए हैं, वे सभी इसके अगले चरण मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 12 अक्तूबर के लिए निर्धारित है।
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2025: एग्जाम पैटर्न
मुख्य परीक्षा दो भागों में होगी: 200 अंकों की एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 25 अंकों की एक वर्णनात्मक परीक्षा।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा में तर्कशक्ति, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग/डिजिटल/वित्तीय जागरूकता (भारतीय रिज़र्व बैंक के परिपत्रों सहित), अंग्रेजी भाषा और डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या शामिल होगी।