नकली घी, पनीर, दूध और अंडे की कैसे करें पहचान, रंग और स्वाद में दिखाई देता है ये अंतर, इस ट्रिक से पता करें

Spread the love

Nakali Ghee, Paneer Or Milk Ki Pahchan: बाजार में मिलावटी दूध, पनीर, घी और मक्खन जमकर बिक रहा है। ये चीजें सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं। खरीदने से पहले जान लें असली और नकली दूध, पनीर, घी और अंडे की पहचान कैसे करें।

अमृत कही जानी वाली चीजों में जमकर मिलावट हो रही है। गुजरात से लेकर यूपी तक कहीं मिलावटी मक्खन, तो कहीं नकली पनीर, कहीं सिंथेटिक दूध और चाय-पत्ती के घोल से रंगकर बनाए जा रहे हैं ‘देसी अंडे’। ये सिर्फ मिलावट नहीं है थाली में जहर के जरिए इंसानियत का कत्ल है। मक्खन जिसमें विटामिन की भरमार है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूती देता है उसे Vegetable Oil और Animal fat से नकली बनाया जा रहा है। दूध जिसे छोटे-छोटे बच्चे भी पीते हैं उसमें डिटर्जेंट, माल्टो-डेक्सट्रिन, रिफाइंड ऑयल की मिलावट हो रही है, जो आंत, लीवर, ब्लड प्रेशर सब बिगाड़ देता है। पनीर जो मसल-बिल्डिंग का आधार है उसे कपास तेल और फेक फैट से बनाया जा रहा है। मावा एनर्जी का भंडार है उसे बनाने में चाइनीज पाउडर से ऐसा केमिकल मिक्स बनता है जो पोषण तो दूर डायजेस्टिव सिस्टम को चौपट कर देता है। 

इतना ही नहीं देसी अंडा जो असल में ‘ओमेगा-3, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और बीटा कैरोटीन से भरा होता है उसे सिर्फ रंग से देसी दिखाने का खेल चल रहा है। हकीकत ये है कि हमारी थाली, हमारी सेहत और हमारा भरोसा तीनों पर हमला हो रहा है। वक्त आ गया है मिलावट के खिलाफ खड़े होने का। जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी लाने का क्योंकि दवा की जरुरत ही ना पड़े अगर थाली में मिलावट ना हो। 

नकली घी, तेल, पनीर और दूध में क्या मिलाते हैं?

मार्केट में बिकने वाले नकली घी, मावा, दूध, पनीर और तेल में खतरनाक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। नकली घी और मक्खन बनाने के लिए वेजिटेबल आयल और एनिमल फैट का इस्तेमाल किया जाता है। नकली पनीर बनाने के लिए  कपास तेल और फेक फैट का उपयोग होता है। सिंथेटिक दूध में डिटर्जेंट, रिफाइंड ऑयल, माल्टोडेक्सट्रिन का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं देसी अंडा बनाने के लिए चाय पत्ती का घोल और सिंदूर केमिकल का उपयोग हो रहा है।

नकली बनाम असली कैसे पहचानें? 

               नकली                 असली
नकली घी ठंड में बहुत सख्त हो जाता हैअसली घी जमकर भी दानेदार दिखता है
नकली घी में तेज खुशबू होती है असली घी में हल्की सुगंध आती है
नकली घी पर पानी डालते ही झाग जैसे बनते हैंअसली घी उंगली पर रखते ही पिघल जाता है
नकली दूध में साबुन जैसा झाग असली दूध में हल्का क्रीमी
नकली दूध कपड़े पर रगड़ने पर चमक       असली दूध में उबाल पर मलाई की मोटी लेयर
नकली दूध पानी में मिलाने पर धुंधलाअसली पानी मिलाने पर भी एक जैसा पतला
नकली पनीर हाथ में तैलीय       असली पनीर काफी स्पंजी होता है
नकली पनीर उंगलियों में चिपचिपा लगता है  असली पनीर में हल्की सुगंध आती है
नकली पनीर पानी में डालते ही टूटता हैअसली पनीर टुकड़ा दबाने पर वापस उछलता है
नकली अंडा बहुत गहरा पीला और रंगा हुआ   असली देसी अंडा सुनहरा प्राकृतिक पीला
नकली अंडा का उबालने पर रंग फैलना   असली अंडा की गंध ताजा और हल्की होती है

मिलावटी घी-मक्खन खाने के नुकसान

  • पाचन खराब
  • लिवर को नुकसान
  • भूख कम
  • दिल की बीमारी का खतरा

मिलावटी दूध-पनीर खाने के नुकसान

  • पेट संक्रमण
  • BP बढ़ना
  • दिल की धड़कन गड़बड़

चाइनीज पाउडर मावा खाने के नुकसान

  • दस्त-उल्टी
  • कुपोषण
  • कैंसर रिस्क

रंगे हुए नकली अंडे खाने के नुकसान

  • एलर्जी
  • पाचन समस्या
  • टॉक्सिन जमाव

बच्चों पर सबसे बड़ा खतरा

  • ग्रोथ पर असर
  • इम्यूनिटी कमजोर
  • पेट की परेशानी
  • ब्रेन डेवलपमेंट धीमा
  • एलर्जी का खतरा

शुद्ध खाने के फायदे

शुद्ध घी खाने से शरीर को विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K, सेलेनियम मिलता है। शुद्ध मावा खाने से एनर्जी, प्रोटीन, फैट मिलता है। शुद्ध पनीर खाने से एनर्जी, प्रोटीन, कैल्शियम मिलता है। शुद्ध देसी अंडा खाने से ओमेगा-3, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, बीटा-कैरोटीन मिलता है।

थाली को मिलावट-फ्री कैसे रखें ?

 

  • घर का घी-दही-पनीर
  • भरोसेमंद डेरी से A2 दूध
  • ताजा देसी अंडे
  • बटर-पनीर 48 घंटे से ज्यादा न रखें
  • तेल की गंध व रंग पर ध्यान

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *