श्रेयस अय्यर की अब कैसी है हालत? पसलियों में लगी थी चोट; पिछले कई दिनों से ICU में भर्ती

Spread the love

श्रेयस अय्यर को फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। इसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। अब पता चला कि चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वह ICU में हैं।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 9 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में श्रेयस अय्यर को फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उन्होंने हर्षित राणा की बॉलिंग पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय वह मैदान पर गिर पड़े और वह दर्द से कराहते हुए भी दिखाई दिए। दर्द इतना ज्यादा था कि वह मैदान पर लेट गए। लेकिन भी उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग से कैच नहीं छोड़ा। बाद में वह ग्राउंड से बाहर चले गए और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल फील्डिंग करने के लिए आए थे। अब पता चला कि चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह पिछले कई दिनों से ICU में हैं।

ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद गए थे अस्पताल

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूम में लौटे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद, आंतरिक रक्तस्राव का पता चला। एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से 7 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकना जरूरी है।

श्रेयस अय्यर को अभी ठीक होने में लगेगा वक्त

सूत्र की तरफ से यह भी बताया गया है कि जब श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूम में थे, तब डॉक्टर्स और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह जानलेवा हो सकता था। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। शुरुआत में उनके तीन से चार हफ्ते मैदान से बाहर रहने की संभावना थी। लेकिन अब आंतरिक रक्तस्राव होने की वजह से उन्हें ठीक होने में ज्यादा वक्त लग सकता है।

ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का करियर

श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2017 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए 73 वनडे मैचों में कुल 2917 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 14 टेस्ट और 51 T20I मैच भी खेले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *