हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ उनके रोमांस के चर्चे हैं कि हर तरफ फैले हुए हैं। इस बीच हार्दिक और माहिका का एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

हार्दिक पांड्या अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट की दुनिया का ये स्टार अपनी नई-नवेली गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया, लेकिन अचानक ही हार्दिक ने फैंस को अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल करके सबको चौंका दिया। अब आए दिन हार्दिक और माहिका साथ में स्पॉट होते रहते हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को साथ में कार वॉश करते देखा जा सकता है।
हार्दिक ने गर्लफ्रें माहिका संग मिलकर धोई कार
हार्दिक पांडया ने हाल ही में गर्लफ्रेंड माहिका के साथ अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों को साथ मिलकर कार वॉश करते देखा जा सकता है। जहां हार्दिक कपड़े से कार को साफ कर रहे हैं, वहीं माहिका पानी डाल रही हैं। इस दौरान एक मोमेंट ऐसा भी आता है, जिस पर फैंस की नजरें टिक गईं। माहिका बहुत ही प्यार से हार्दिक के गालों को चूमती हैं। दोनों के बीच का ये रोमांटिक मोमेंट काफी पसंद किया जा रहा है।
फैंस ने लुटाया प्यार
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के इस वीडियो पर यूजर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘भगवान जी ऐसा मोमेंट तो हम भी डिजर्व करते हैं।’ वहीं एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘हार्दिक पांड्या पक्के गुजराती हैं। करोड़ों के मालिक होकर भी कार की धुलाई के 300 बचा लिए।’ एक ने लिखा- ‘सो क्यूट।’ दूसरी तरफ कुछ यूजर हैं जो हार्दिक के फैंस पर निशाना साधते दिखे। एक ने कमेंट में लिखा- ‘ऐसा ही वीडियो नताशा ने डाला होता तो ट्रोल्स उनके पीछे पड़ जाते।’
हार्दिक पांड्या ने ऑफिशियल किया रिलेशनशिप
बता दें, हार्दिक पांड्या ने अक्टूबर में ही माहिका शर्मा के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है। क्रिकेटर ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। हार्दिक ने इस साल अपना बर्थ़़डे भी माहिका के साथ ही सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की और इसके बाद दिवाली से ले लेकर अन्य खास मौकों पर भी दोनों साथ ही दिखाई दिए।