ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: जिंदा जलाने वाले पति विपिन, सास के बाद अब जेठ रोहित भाटी गिरफ्तार

Spread the love

ग्रेटर नोएडा में दहेज को लेकर 26 साल की निक्की को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। कथित तौर पर इस मामले को लेकर पुलिस ने पति विपिन और उसकी मां के बाद अब उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। इस केस में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं, जानें अबतक क्या हुआ?

ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। पति विपिन के साथ परिवार वालों ने निक्की को जलाया। पुलिस ने विपिन राठी को गिरफ्तार किया, उसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया, सोमवार की सुबह विपिन के बड़े भाई रोहित राठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कासना थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस केस में पुलिस कई एंगल्स को खंगाल रही है। 

बीएनएस के इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि, थाना कासना पुलिस ने जानकारी दी है कि मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से निक्की मर्डर केस में वांछित अभियुक्त (निक्की के जेठ) रोहित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर, उम्र-55 वर्ष को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है।  वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त (जेठ) रोहित वांछित चल रहा था। रोहित को 194/2025 धारा 103(1)/115(2)/61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

निक्की की बहन का बड़ा आरोप

निक्की की हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उसकी बड़ी बहन और जेठानी कंचन ने इस मामले का खुलासा किया है। उसने निक्की के पति और अपने ससुराल वालों पर बड़ा आरोप लगाया है। कंचन का कहना है कि ससुराल वाले निक्की से पीछा छुड़ाना चाहते थे और वे चाहते थे कि मेरी बहन उनके घर से चली जाए ताकि वे लोग विपिन की दूसरी शादी करा सकें। सबने मिलकर साजिश रची और मेरी बहन को मार डाला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *