मलाईदार गाढ़ा दही जमाने के लिए अपनाएं 2 सिंपल टिप्स, बाजार का दही खाना भूल जाएंगे, फटाफट जान लें क्या है तरीका

Spread the love

Creme Dahi Jamane Ka Tarika: सर्दियों में घर में दही जमाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर से मलाईदार गाढ़ा दही जमाना लोगों को नहीं आता है। आज हम आपको ऐसे 2 सिंपल टिप्स बता रहे हैं जिससे आप घर में एकदम गाढ़ा और क्रीमी दही जमा सकते हैं।

सर्दी हो या गर्मी आपको रोजाना 1 कटोरी दही जरूर खाना चाहिए। दही पेट के लिए प्रोबायोटिक का काम करती है। जो गट को हेल्दी रखने में मदद करती है। दही खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें खासतौर से डेली दही खाना चाहिए। बाजार से दही खरीदने से अच्छा होगा कि आप घर में रोजाना ताजा दही जमाकर खाएं। हालांकि सर्दियों में दही जमाना आसान काम नहीं है। इसके लिए कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना होगा। अगर आप मलाईदार गाढ़ा दही खाना पसंद करते हैं तो इसके लिए हम आपको 2 बड़े ही सिंपल टिप्स बता रहे हैं जिससे आपका दही इतना क्रीमी जमेगा कि आते ही मजा आ जाएगा। एक बार इस तरीके से दही जमाकर खाएंगे तो घर के दही के दीवाने हो जाएंगे। जानिए मलाईदार दही जमाने का आसान तरीका क्या है?

घरों में दादी-नानी या मम्मी अक्सर दही जमाती है और उनके हाथ का जमा दही बहुत मलाईदार और गाढ़ा होता है। ऐसा दही बाजार में भी नहीं मिल पाता है। आज हम आपके साथ मम्मी के बताए दो बड़े आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं जिससे आपका दही बहुत ही गाढ़ा जमेगा।

मलाईदार गाढ़ा दही कैसे जमाएं?

पहला टिप्स- सबसे पहले जब भी दूध उबालें उसी वक्त दही जमाने के लिए रख दें। कई बार लोग दूध को उबालकर ठंडा होने देते हैं और फ्रिज में रख देते हैं। जब दही जमाना होता है उस वक्त दूध को निकालकर फिर से गर्म करते हैं और दही जमाते हैं। इससे दही का स्वाद क्रीमी नहीं आता। दही जमाने के लिए पैकेट वाला दूध ले रहें हैं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। अगर आप भैंस का दूध इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी इससे दही बहुत मलाईदार जमता है। अब दूध को उबाल लें और इसे हल्का ठंडा होने दें। सर्दियों में दही जमाने के लिए दूध को थोड़ा ज्यादा गर्म रखें यानि उंगली डालें तो जले नहीं इतना टेंपरेचर रखना है।

दूसरा टिप्स- अब जामन वाला दही यानि जिससे आपको दही जमाना है वो थोड़ा गाढ़ा ही होना चाहिए। दही को थोड़ा चौड़े बर्तन में ही जमाएं। अब दूध में जामन को बूंद बूंद करके 4-5 जगह टपका दें। करीब 2 छोटे चम्मच जामन का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें जामन डालने के बाद दूध को बिल्कुल भी मिक्स न करें और न ही चम्मच से चलाएं। दही जमाने वाले बर्तन को बंद कर दें और इसे किसी तौलिया या गर्म कपड़े में लपेट दें। अब इसे ऐसी जगह रखें जो थोड़ी गर्म हो। रात को इस तरह दही जमाने के लिए रख दें और सुबह एकदम मलाईदार गाढ़ा दही जमकर तैयार हो जाएगा। अब दही को सेट होने के लिए 1 घंटे फ्रिज में रख दें। इस दही को खाएंगे तो बाजार से दही खरीदकर खाना भूल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *